टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका के लिए कोई फीस नहीं लेंगे माही 

टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका के लिए कोई फीस नहीं लेंगे माही 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के साथ बतौर मेंटर नजर आएंगे, लेकिन वे इस काम के लिए BCCI से कोई फीस नहीं लेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी है। शाह ने ANI को बताया- एमएस धोनी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी सेवाओं के लिए कोई मानदेय नहीं ले रहे हैं।

मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे धोनी
17 अक्टूबर से ओमान और UAE के मैदानों पर टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम में धोनी को बतौर मेंटर टीम के साथ जोड़ा गया है। वह ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए धोनी को मेंटर के पद पर नियुक्त किया जाना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा पॉजिटिव कदम माना जा रहा है। बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

फाइनल में काम आ सकता है धोनी का अनुभव
भारत ने 2017 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल, 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और इस साल खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि सभी के नॉकआउट मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस बार धोनी का अनुभव नॉकआउट जैसे अहम मैचों में टीम और कैप्टन कोहली के बहुत काम आ सकता है।

24 अक्टूबर को खेला जाएगा घमासान मुकाबला
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये महा-मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को टीम न्यूजीलैंड और 3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। 5 नवंबर को टीम का सामना B1 और 8 नवंबर को A2 के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |