IPL में पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई का मुकाबला दिल्ली से

IPL में पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई का मुकाबला दिल्ली से
दुबई। IPL-2021 का फेज-2 अब अपने आखिरी पड़ाव यानी प्लेऑफ दौर में पहुंच गया है। रविवार को पहले क्वालिफायर मुकाबले में तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स से होगा। शाम 7.30 बजे से होने वाले मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधा फाइनल में एंट्री लेगी, वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। उस टीम को दूसरे क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता से खेलना होगा।

हार की हैट्रिक जमाकर आ रही है धोनी की टीम
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लीग चरण के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले तीन मुकाबलों में उसे राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली के खिलाफ तो चेन्नई की टीम पिछले चार मैच हारी है।

आखिरी लीग मैच में दिल्ली भी हारी है
दूसरी ओर दिल्ली की टीम को भी आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट से हराया था। तब केएस भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर बेंगलुरु को जीत दिलाई थी।

स्टोइनिस की फिटनेस पर सस्पेंस
दिल्ली की टीम पिछले कुछ मुकाबलों में तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। मार्कस स्टोइनिस की फिटनेस पर सस्पेंस कायम है। हालांकि अगर वे फिट रहे तो उनका खेलना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने उम्मीद जताई है कि इस मुकाबले के लिए स्टोइनिस उपलब्ध रह सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो वह रिपल पटेल की जगह प्लेइंग-11 में आ जाएंगे।

रैना और उथप्पा में से कोई एक खेलेंगे
सुरेश रैना इस सीजन में फ्लॉप साबित हुए। चेन्नई ने उनके स्थान पर पिछले दो मुकाबलों में रॉबिन उथप्पा को आजमाया। हालांकि, वे भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए। यह देखना रोचक होगा कि इन दोनों में से किसे प्लेइंग-11 में मौका मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |