पैगंबर का विवादित कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट की मौत

पैगंबर का विवादित कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट की मौत
पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाकर चर्चा में आए स्वीडिश कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की सुरक्षा में यात्रा कर रहे विल्क्स की कार सड़क के दूसरे तरफ पलट गई। उस रास्ते पर आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी और दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक का ड्राइवर भी झुलस गया है, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। हादसा रविवार को हुआ है।

लगातार मिल रही थी जान से मारने की धमकी
पैगंबर मोहम्मद पर 2007 में विवादित कार्टून बनाने के बाद 75 वर्षीय लार्स विल्क्स को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। सितंबर 2007 में अल कायदा ने उनका सिर लाने वाले को 1 लाख डॉलर देने का ऐलाना किया था। 2013 में जिहाद जेन नाम की महिला को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। वह विल्क्स को मारने की साजिश रच रही थी।

सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की भी मौत
विल्क्स को लगातार मिल रही धमकी के बाद उनकी सुरक्षा के लिए 2 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई। स्वीडन की स्पेशल पुलिस की टीम इस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं इस हादसे को जानबूझकर तो अंजाम नहीं दिया गया।

कब-कब हुआ जानलेवा हमला

2015 में लार्स विल्क्स डेनमार्क की राजधानी कोपहेगन के क्रुडटोंडेन कैफे में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उमर अल-हुसैन नाम बंदूकधारी ने यहां अचानक फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन विल्क्स किसी तरह बच गए थे।
2011 में पेनसिल्वेनिया के रहने वाले 51 कोलीन लॉरोज ने विल्क्स पर जनलेवा हमला किया था। 2014 में लॉरोज को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |