13 महीने में 3 राज्यों में की 3 शादियां:इंदौर की लुटेरी दुल्हन ने 30 लाख से ज्यादा ठगे

13 महीने में 3 राज्यों में की 3 शादियां:इंदौर की लुटेरी दुल्हन ने 30 लाख से ज्यादा ठगे
इंदौर। पहला पति, दूसरे पति को मुंबई की लोकेशन पर तलाशता, उससे पहले ही पता चला कि पत्नी तीसरी शादी राजस्थान में कर चुकी है।
इंदौर की लुटेरी दुल्हन ने 13 महीने में 3 राज्यों में 3 शादियां कर लीं। पहले पति को इंदौर में घरजमाई बनाकर रखा, दूसरे और तीसरे पति के घर सिर्फ तीन दिन ही रही। एक से शादी का रिश्ता कराने पर दलालों के जरिए रुपए ठगे तो दूसरे से शॉपिंग और तीसरे पति से इलाज के नाम पर लाखों रुपए ले लिए। फिर कभी उनके पास लौटी ही नहीं। तीन पतियों के अलावा उसका एक बॉयफ्रेंड भी है।

मामला तब खुला, जब पहले पति को पत्नी के फोन पर लंबी-लंबी बातें करने को लेकर शक हुआ। उसने छानबीन की तो पता चला कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से बातचीत करती है। वह किसी तरह बॉयफ्रेंड तक पहुंचा। बॉयफ्रेंड ने जो बताया, वह सुनकर पति हैरान रह गया। बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसने शादी करके तुम्हें ठगा है। तुमसे रुपए लेने के बाद मुंबई में दूसरी शादी कर ली है।

पहला पति, दूसरे पति को मुंबई की लोकेशन पर तलाशता, उससे पहले ही पता चला कि पत्नी तीसरी शादी राजस्थान में कर चुकी है।

दस्तावेज-फोटोग्राफ जुटाकर पुलिस से की शिकायत

आखिरकार उसने कुछ दस्तावेज, फोटोग्राफ जुटाए और पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत कर दी। उसने पुलिस से कहा- पत्नी ने शादी के नाम पर 10 लाख रुपए ठगे, उसके बाद भी दांपत्य सुख नहीं मिला। उलटे दो और शादियां कर ली हैं।

मामला इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास है। अधिकारियों का कहना है कि फरियादी और आरोपी दोनों के बयान लिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |     4 लोगों ने 2 भाइयों को लात-घूसों, डंडों से पीटा     |     हाउसफुल 5 के प्रमोशनल ईवेंट में बेकाबू हुई भीड़     |     हनीमून मनाने शिलॉन्ग गया, 11 दिन बाद शव मिला     |     सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत     |     खुर्शीद बोले- क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है     |     पाकिस्तान की नदियों में 21% पानी की कमी:खैबर प्रांत के बांधों में 50% से भी कम पानी     |     IPL फाइनल में पंजाब vs बेंगलुरु, कप्तानों का एनालिसिस     |     निर्जला एकादशी 6 जून को:मान्यता: साल की सबसे बड़ी एकादशी है निर्जला     |     02 JUNE 2025     |