MP के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

MP के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
भोपाल। मानसून ने लगभग पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने सोमवार रात प्रदेश के समेत 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इंदौर-उज्जैन समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने का अनुमान है।

इन 13 जिलों में तेज बारिश

प्रदेश के नीमच, मंदसौर के गांधी सागर, रतलाम के धोलावाड़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार के मांडू, बुरहानपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, खरगोन के महेश्वर, बड़वानी के बावनगजा, अशोकनगर, गुना, श्योपुरकलां में आकाशीय बिजली गिरने-चमकने के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट है।

इन 16 जिलों में गरज-चमक
सोमार रात में शिवपुरी, छिंदवाड़ा, इंदौर, आगर, राजगढ़, देवास, उज्जैन, विदिशा, सागर, भिंड, मुरैना, दतिया, बैतूल, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर और सिंगरौली में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है।

25-26 जून को स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव

मानसून 3 दिन के अंदर मध्यप्रदेश में 32 जिलों में पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 5 दिन में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचेगा। इस बार सामान्य से 106% तक बारिश होने का अनुमान है। 25-26 जून को स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरा प्रदेश मानसूनी बौछार से भीग जाएगा।

इससे पहले, पिछले 24 घंटे खासकर रविवार रात निवाड़ी जिले को छोड़ दें, तो प्रदेशभर में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति रही। 17 से अधिक जिलों में तेज बारिश भी हुई। सबसे ज्यादा बारिश अलीराजपुर जिले के सोंडवा में 116 मिमी यानी 4.5 इंच दर्ज की गई। भोपाल में 1.7 इंच बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     14 MAY 2025     |     बोरगांव में वन विभाग की कार्रवाई:4 आरोपियों के घर से 50 हजार की अवैध सागौन लकड़ी जब्त     |     अपराधियों की जानकारी में जाति का उल्लेख न करें अफसर     |     इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख ठगे     |     16 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     PM मोदी के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड     |     जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर:तीनों शोपियां के थे     |     सऊदी पहुंचे ट्रम्प ने प्रिंस सलमान की तारीफ की     |     विराट की बदौलत क्रिकेट को मिली शोहरत:टी-20 युग में टेस्ट को बेस्ट बनाया     |     वृष संक्रांति 14 मई को:सूर्य का वृष राशि में प्रवेश, सूर्य को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत     |