नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा
इंदौर। नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को बीस साल की सजा सुनाई है। पीड़ित बालिका को 40 हजार रुपए की राशि प्रतिकर के रूप में दिलाए जाने की अनुशंसा की है।

न्‍यायालय तेरहवें अपर सत्र न्‍यायाधीश एवं विशेष न्‍यायाधीश (पॉक्‍सो एक्‍ट) इंदौर सुरेखा मिश्रा ने थाना द्वारिका पुरी के केस में फैसला सुनाया है।

आरोपी राकेश उम्र 26 वर्ष को भारतीय दण्‍ड संहिता की धारा 376(3) व पॉक्‍सो एक्‍ट की धारा 5(एल)/6 में 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा धारा 366 भादंसं में 7 साल का सश्रम कारावास और धारा 344 में 3 साल की सजा सहित कुल 6 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण में पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुशीला राठौर द्वारा की गई।

दरअसल, बालिका की मां ने 31 जुलाई 2020 को पुलिस थाना द्वारकापुरी इंदौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की का जन्म 27 जनवरी 2005 हो हुआ था। बेटी 31 जुलाई 2020 को सुबह करीब 6.30 बजे घर से काम पर जाने का बोलकर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।

मां ने तलाश किया तो पता चला कि बेटी काम पर नहीं पहुंची। इसके बाद आसपास की कॉलोनी और रिश्तेदारों के यहां ढूंढा गया लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर बेटी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला। पूछताछ में लड़की ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया, जिसके बाद आरोपी को बीस साल की सजा सुनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     14 MAY 2025     |     बोरगांव में वन विभाग की कार्रवाई:4 आरोपियों के घर से 50 हजार की अवैध सागौन लकड़ी जब्त     |     अपराधियों की जानकारी में जाति का उल्लेख न करें अफसर     |     इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख ठगे     |     16 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     PM मोदी के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड     |     जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर:तीनों शोपियां के थे     |     सऊदी पहुंचे ट्रम्प ने प्रिंस सलमान की तारीफ की     |     विराट की बदौलत क्रिकेट को मिली शोहरत:टी-20 युग में टेस्ट को बेस्ट बनाया     |     वृष संक्रांति 14 मई को:सूर्य का वृष राशि में प्रवेश, सूर्य को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत     |