मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई

मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई
इंफाल। दिल्ली में सोमवार 17 जून को मणिपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री अमित शाह हाईलेवल मीटिंग कर रहे थे। उसी दिन रात 9 बजे मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार रात 9 बजे उपद्रवियों ने CRPF जवानों के बस में आग लगा दी। हालांकि, उन्होंने पहले CRPF जवानों को बस से उतार दिया था।

पुलिस ने बताया कि दमकल गाड़ी ने तुरंत आग बुझा दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। राजधानी इंफाल से 45 किलोमीटर दूर कांगपोकपी पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जवान लोकसभा चुनाव के बाद लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कुकी बहुल जिले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जवानों को ले जा रही बस किराए पर थी और यह घाटी के मैतेई समुदाय के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह मैतेई बहुल बिष्णुपुर जिले में दो ट्रकों को जलाने की घटना के बाद कुकी बहुल इलाके में इस घटना को बदले के तौर पर देखा जा रहा है। ट्रक चुराचांदपुर में एक पुल बनाने के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |     विपुल शाह ने थिएटर में 10 रुपए से शुरुआत की     |     अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे     |     थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं     |     पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार     |     गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए     |     गंगा से जुड़ी महाभारत की कथा     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |