परीक्षा की तैयारी के लिए आई युवती का होटल में बंधक बनाकर यौनशोषण, परिचित ने ही किया ये कुकर्म

जोधपुर। पाली जिले की एक युवती प्रतियोगी परीक्षा के लिए जोधपुर आई। यहां एक परिचित ने होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान वह उसे शादी का झांसा देता रहा। जब युवक के घरवालों को इस बात का पता लगा, तो आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर भी उसके साथ मारपीट की। तीन-चार महीनों के शोषण और प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद अनुसंधान शुरु कर दिया है। पीड़ित महिला ने पाली में भी इस संबंध में एक अन्य मामला दर्ज करवाया है।

जोधपुर कमिश्नरनेट पूर्व की पुलिस ने बताया कि पाली जिले की एक युवती जून माह में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के सिलसले में जोधपुर आई थी। यहां जोधपुर में गोल बिल्डिंग स्थित एक दुकान पर कार्य करने वाले नरेश माली, जो कि उसका पड़ोसी भी था, उसस मिला। गत 4 जून को नरेश इस युवती को लेकर रातानाडा में पीडब्ल्यूडी स्थित एक होटल पर ले गया और वहां ठहराया। इस दौरान 4 जून से लेकर 14 जून तक उसने युवती के साथ यौनशोषण किया और शादी का भी झांसा दिया। इस बीच आरोप है कि नरेश ने उसकी वीडियो और फोटोग्राफ्स उतार लिए। इसके आधार पर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और लगातार यौनशोषण करता रहा। पीड़िता ने परेशान होकर नरेश के घरवालों को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने घर आकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने इसका मुकदमा पाली में अलग से करवाया गया है। रविवार की रात पीड़िता जोधपुर के रातानाडा थाने पहुंची और नरेश के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |