युवती से नौ माह तक ज्‍यादती करता रहा मकान मालिक, अश्‍लील वीडियो भी बनाया

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में स्थित बरेला गांव में रहने वाली युवती के साथ उसके मकान मालिक ने नौ महीने पहले रेप किया। उसने कुछ अश्लील वीडियो भी बनाए थे, जिन्‍हें वायरल करने की धमकी देकर वह युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। परेशान होकर युवती ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है
कोहेफिजा थाने की एसआइ रिचा त्रिपाठी के अनुसार 19 वर्षीय युवती बरेला गांव में किराए के मकान में रहती है। हाल ही में उसने बारहवीं कक्षा की परीक्षा पास की है। गत 31 नवंबर 2020 को वह घर में अकेली थी, इसी दौरान उसका मकान मालिक किसी काम के बहाने से उसके घर में आया। युवती को अकेला पाकर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए युवती के साथ ज्यादती की। ज्यादती करने के बाद भी उसने युवती को बदनाम करने की धमकी दी। कभी अपने घर बुलाकर तो कभी युवती के घर जाकर ही वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान उसने युवती के अश्लील वीडियो बना लिए। यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले नौ महीने से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। परेशान होकर युवती अपने परिजनों को लेकर थाने पहुंची तथा मकान मालिक के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपित खुद पर लगे आरोपों से लगातार इन्‍कार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |