संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। कुदुदंड स्थित 27 खोली निवासी युवक की दो दिन पुरानी लाश संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिली है। सोमवार की सुबह स्वजनों ने पुलिस के डायल 112 की टीम को सूचना दी। तब दरवाजा तोड़कर शव को सिम्स ले जाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड स्थित 27 खोली निवासी चंद्रेश द्बिवेदी पिता बद्रीविशाल द्विवेदी (36) अपनी दीदी की मेडिकल दुकान में बैठता था और देखरेख करता था। बीते शनिवार की रात 11 बजे अपने भाई से बात की। फिर वह अपने कमरे में जाकर सो गया। हमेशा वह देर से सोकर उठता था। उसकी देर से उठने की आदतों को देखते हुए स्वजनों ने ध्यान नहीं दिया।

दोपहर बाद भी दरवाजा बंद होने पर स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। किसी तरह रविवार का दिन बीत गया। सोमवार सुबह तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई। तब परेशान स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया। फिर पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल मकान पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किए। तब चंद्रेश बिस्तर में अचेत पड़ा था। दो दिन पुरानी शव से बदबू उठने लगी थी। लिहाजा डायल 112 की टीम शव को सिम्स ले गई। इस दौरान पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मुंह से निकल रहा था झाग व खून

मृतक युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। युवक की मौत को लेकर पुलिस भी स्पष्ट राय नहीं दे पा रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकता है

शादी के बाद अलग रह रही थी पत्नी, तनाव में रहता था युवक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के तनाव में होने की जानकारी मिली है। दरअसल उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों-पत्नी अलग-अलग रहने लगे थे। पुलिस इस दिशा में भी मामले की जांच कर रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा तय हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |