टीकाकरण अभियान में पीएम के साथ खड़े हैं करोड़ों लोग, विपक्ष को आत्मचिंतन की जरूरत: नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत कम समय में करोड़ों वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कोरोना वैक्सीनेशन में दुनिया का रिकार्ड टूटा। इस दिन 2.5 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन में अपना योगदान दिया। इसके लिए सभी को बधाई।

नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को AIIMS के वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने कहा, ‘जिस दिन 2.5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ, उस दिन विपक्ष की चुप्पी और इसके साथ सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा पिछले एक साल में वैक्सीनेशन पर दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और हास्यास्पद बयानों पर इन राजनीतिक दलों को आत्मचिंतन करना चाहिए।’

जेपी नड्डा ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में सभी ने योगदान दिया है जो दुनिया में सबसे तेज और सबसे बड़ा अभियान साबित हुआ है। वे बोले, ‘जब करोड़ों लोग टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पीएम के साथ खड़े हैं, पिछले एक साल में विपक्ष गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहा है, उन्हें अपनी प्रतिष्ठा के बारे में सोचना चाहिए। आत्मनिरीक्षण और चिंतन उनके लिए जरूरी है।’

एम्स के एक टीकाकरण केंद्र के दौरे में, उन्होंने टीकाकरण अभियान को ‘सफल’ बनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों, चिकित्सा से जुड़े लोगों की टीमों को बधाई दी और धन्यवाद कहा। इस साल की शुरुआत में अभियान शुरू होने के बाद से यह एम्स टीकाकरण केंद्र पर नड्डा की दूसरी यात्रा थी। उन्होंने केंद्र में टीकाकरण के लिए आए लोगों और चिकित्सा कर्मचारियों से बातचीत की और अभियान को सफल बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया। भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा पार्टी के 20 दिवसीय मेगा अभियान का हिस्सा था, जिसका शीर्षक ‘सेवा और समर्पण अभियान’ था, जिसे मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |