दिव्या अग्रवाल बनी विजेता, निशांत भट्ट रहे फर्स्ट रनरअप, शमिता को तीसरा स्थान

बिगबॉस ओटीटी का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल के नाम रहा। उन्होंने फाइनल राउंड में निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम की। निशांत को दूसरे और शमिता को तीसरे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा। बिग बॉस ओटीटी की पहली विजेता बनने के बाद दिव्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी साथियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। शो में राकेश बापत को चौथा स्थान मिला और प्रतीक सहजपाल ने बिगबॉस 15 में जाने का विकल्प चुना। इसके साथ ही विजेताओं की दौड़ से बाहर हो गए थे।

शो के फाइनल राउंड में राकेश बापत, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट को जगह मिली थी। कई फैंस ने नेहा भसीन को भी सपोर्ट किया था, लेकिन वो फाइनल राउंड से ठीक पहले बाहर हो गईं। इन सभी प्रतिभागियों ने शो के दौरान बिगबॉस के घर में कुल 42 दिन बिताए।

बिगबॉस 15 में दिखेंगे प्रतीक

बिग बॉस ओटीटी के फाइनल राउंड में पहुंचने के बाद प्रतीक सहजपाल ने बिगबॉस 15 में जाने का फैसला किया और वो विनर की रेस से बाहर हो गए। इसके बाद चार प्रतिभागियों के बीच मुकाबला रह गया था, जिसमें दिव्या ने बाजी मारी। प्रतीक अब सलमान के बिगबॉस 15 में नजर आएंगे। वो अपने गुस्से और बचकाने स्वभाव के लिए शो में जाने गए। इस दौरान शो में रितेश देशमुख और जेनेलिया भी शामिल हुए और सभी को एंटरटेन किया। साथ ही नेहा भसीन ने खूबसूरत परफॉर्मेंस दी।

कैसा रहा बिगबॉस OTT का पहला सीजन

बिगबॉस OTT का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया। दर्शकों की तरफ से इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। कुछ लोगों ने शो को काफी मजेदार बताया और इशमें रुचि दिखाई तो कई बार इस शो में पक्षपात के आरोप लगे और इस वजह से इस शो को काफी ट्रोल किया गया। प्रतिभागियों के लिए घर के अंदर अच्छी और बुरी यादें रहीं, जिनमें से कुछ को वो हमेशा याद रखना चाहेंगे, जबकि कुछ को वो जल्द ही भुलाना चाहेंगे। शो में प्रतीक और जीशान के बीच में जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इसके बाद जीशान को अनुशासन तोड़ने के कारण बिग बॉस ओटीटी से बाहर जाना पड़ा था। वहीं शमिता शेट्टी और राकेश बापत की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया और निशांत भट्ट और मूस जट्टाना की क्यूट बॉन्डिंग भी सभी को पसंद आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |