अधिक मास 16 अगस्त तक:इस महीने 18 दिन रहेंगे शुभ योग और मुहूर्त

अधिक मास 16 अगस्त तक:इस महीने 18 दिन रहेंगे शुभ योग और मुहूर्त
18 जुलाई से शुरू हो रहे अधिमास में 15 दिन शुभ योग रहेंगे। मंगलवार, पुष्य नक्षत्र और वर्धमान योग में शुरू हुए अधिमास के आखिरी दिन 16 अगस्त तक खास मुहूर्त और योग बन रहे हैं।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक अधिमास के दौरान खरीदारी और नई शुरुआत के लिए 18 दिन शुभ रहेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग 6 दिन, द्विपुष्कर योग 1 दिन, रवियोग 9 दिन और पुष्य नक्षत्र 2 दिन तक आ रहा है। पुष्य नक्षत्र भी सोम और मंगल पुष्य होंगे।

पौराणिक सिद्धांतों के मुताबिक इस महीने के दौरान यज्ञ-हवन के अलावा श्रीमद् भागवत पुराण, देवी भागवत, विष्णु पुराण, हरिवंश पुराण और भविष्योत्तर पुराण का पाठ करना और सुनना खासतौर से फलदायी होता है। अधिमास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु हैं, इसीलिए इस पूरे समय में विष्णु मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी होता है।

सर्वार्थसिद्धि योगः ये योग सारी मनोकामनाएं पूर्ण करने व सफलता देने वाला होता है। अधिमास में 6 दिन यानी 23, 28, 30 जुलाई, 9, 14 और 15 अगस्त को 2023 को ये योग रहेगा।

द्विपुष्कर योगः द्विपुष्कर योग ज्योतिष में खास माना जाता है। इस योग में किसी भी काम का दोगुना फल मिलता है, ऐसी मान्यता है। 25 जुलाई को द्विपुष्कर योग रहेगा।

रवियोगः रवियोग के बारे में ज्योतिष ग्रंथों की मान्यता है कि इस योग में की गई खरीदारी और नई शुरुआत लंबे समय तक फायदा देने वाली होती है। 20, 21, 22, 23, 24, 27, 28, 31 जुलाई और 7 अगस्त 2023 को रवियोग रहेगा।

पुष्य नक्षत्रः इस बार अधिमास में दो दिन पुष्य नक्षत्र का होना शुभ रहेगा। 18 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में इस शुभ महीने की शुरुआत हुई। अब 14-15 अगस्त को सोम और मंगल पुष्य का संयोग रहेगा। ये ऐसी तारीखें होंगी, जब कोई भी आवश्यक शुभ काम किया जा सकता है।

अधिमास को पुरुषोत्तम मास क्यों कहते हैं?
पौराणिक कथाओं के मुताबिक बचे हुए दिनों से मिलकर बना महीना होने से इसे मल कहा गया है। वहीं, ज्योतिष के मुताबिक सूर्य अलग-अलग रूप में हर महीने का स्वामी होता है। लेकिन अधिक मास में संक्रांति नहीं होती, इसलिए इस महीने का स्वामी सूर्य नहीं है।

इस कारण इसे मलमास कहा गया, लेकिन भगवान विष्णु ने इसे अपना नाम देकर पुरुषोत्तम मास कहा। साथ ही ये आशीर्वाद दिया कि जो इस माह में भागवत कथा श्रवण, मनन करेगा, वह अक्षय फल प्रदान करने वाला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     05 MAY 2025     |     बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल     |     नीट-यूजी 2025- आसान लेकिन लेंदी रहा पेपर     |     गाड़ी सहित साढ़े 9 लाख लूटे:75 वर्षीय बर्तन व्यापारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला     |     दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर     |     राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी     |     भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले     |     जेलेंस्की बोले- मॉस्को आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा गारंटी नहीं     |     IPL में PBKS vs LSG:आकाश सिंह को दूसरा विकेट, प्रियांश और इंग्लिस को कैच कराया     |     बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा     |