मुलताई से चंद्रशेखर-नरेश-हेमंत विजयराव और भैंसदेही से हेमराज- डॉ. महेंद्र- राहुल चौहान टिकिट की दौड़ में सबसे आगे

  • भाजपा को घोड़ाडोंगरी में जी-10 से उम्मीदवार चयन में हो रही दिक्कत
  • बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, आमला से डॉ. योगेश पंडाग्रे एकमात्र दावेदार

बैतूल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा की चुनावी तैयारियों को टॉप गियर में डाल दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का प्रदेश संयोजक बना दिया है। इन सबके ऊपर केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चाण्क्य अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा की स्वयं पूरी मानीटरिंग कर रहे हैं। भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बैतूल जिले की मुलताई और भैंसदेही विधानसभा सीट पर अंतिम दौर में टॉप थ्री में तीन-तीन नाम पहुंच गए हैं। वहीं घोड़ाडोंगरी सीट पर पार्टी की इच्छा के विपरीत जी-10 का पेंच फंसे होने के कारण उठा-पटक चल रही है। बैतूल-आमला में उम्मीदवारी 99.9 फीसदी तय मानी जा रही है।


विधानसभा चुनाव में लगभग चार माह का समय बाकी है। भाजपा ने केंद्रीय से लेकर प्रदेश स्तर तक अलग-अलग फार्मेट में चुनावी सर्वे कराए हैं। जिनकी रिपोर्ट भाजपा आलाकमान तक पहुंच चुकी है। भाजपा के अंदरखाने से आ रही खबरों पर यकीन करें तो मुलताई और भैंसदेही विधानसभा सीट से टॉप थ्री में तीन-तीन नाम पहुंच गए है। मुलताई से पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे और रोजगार निर्माण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख का नाम शामिल होना बताया जा रहा है। वहीं भैंसदेही विधानसभा सीट से जीएसटी अफसर, संघ के करीबी हेमराज बारस्कर, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान और जिला भाजपा महामंत्री राहुल चौहान का नाम टॉप थ्री के दावेदारों में बताया जा रहा है। वहीं आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन भाजपा के लिए जी-10 के पेंच के कारण थोड़ा कठिन लग रहा है। राष्ट्रीय जनादेश को मिली पक्की खबरों के मुताबिक जिला भाजपा संगठन पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे या पूर्व विधायक स्व. सज्जन सिंह की धर्मपत्नी गंगा उइके को चुनाव लड़ाना चाहता है। लेकिन जी-10 के दावेदार नए प्रत्याशी की मांग पर अड़े हुए हैं। अब देखना यह है कि प्रदेश और जिला संगठन जी-10 को कितनी तवज्जो देता है। हालांकि खबर यह भी है कि भाजपा जिले की पांच में से एक विधानसभा सीट घोड़ाडोंगरी से महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाना चाह रही है। लेकिन जीत की 100 प्रतिशत श्योरटी का विश्वास नहीं होने के कारण भाजपा के कर्ताधर्ता सोच-विचार में लगे हैं।
बैतूल और आमला विधानसभा को लेकर भाजपा के निर्णायकों के मन में कोई सशंय फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। बैतूल विधानसभा सीट से हर पैरामीटर पर पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल खरे उतर रहे हैं और बैतूल से उनका चुनाव लडऩा तय है। वैसे भी बैतूल विधानसभा से कोई भी अन्य दावेदार अभी तक सामने नहीं आया है और समय भी खत्म हो गया है। इसलिए बैतूल में भाजपा से एकमात्र हेमंत खण्डेलवाल की दावेदारी फुल एण्ड फायनल मानी जा रही है। इसी तरह से जिले से एकमात्र भाजपा विधायक आमला के डॉ. योगेश पंडाग्रे का भी आमला विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल कोई प्रतिद्वंदी भाजपा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि दबे पांव बहुत से प्रतिद्वंदी और तथाकथित विरोधी मन में आमला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे का सपना पाले हुए हैं। लेकिन पिछले लगभग डेढ़ वर्ष में डॉक्टर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जो सक्रियता दिखाई है और विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है उससे यह कंफर्म है कि डॉ. पंडाग्रे आमला से उम्मीदवार होंगे।
माना जा रहा है कि सितम्बर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। उसके बाद प्रापर टाईम पर राजनैतिक दल टिकट डिक्लियर करेंगे। लेकिन जिन्हें चुनाव लड़ाना है उन्हें संगठन स्तर पर संकेत देकर फुल फार्म में आने का कह दिया जाएगा। राजनीति में पल-पल में समीकरण बदलते हैं इसलिए जब तक अधिकृत तौर पर टिकट की घोषणा नहीं होती तब तक ऊहा पोह की स्थिति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     05 MAY 2025     |     बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल     |     नीट-यूजी 2025- आसान लेकिन लेंदी रहा पेपर     |     गाड़ी सहित साढ़े 9 लाख लूटे:75 वर्षीय बर्तन व्यापारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला     |     दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर     |     राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी     |     भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले     |     जेलेंस्की बोले- मॉस्को आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा गारंटी नहीं     |     IPL में PBKS vs LSG:आकाश सिंह को दूसरा विकेट, प्रियांश और इंग्लिस को कैच कराया     |     बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा     |