आंध्र की थर्रा देने वाली कहानी:13 साल की नाबालिग से 80 लोगों ने 8 महीने तक किया गैंगरेप

आंध्र की थर्रा देने वाली कहानी:13 साल की नाबालिग से 80 लोगों ने 8 महीने तक किया गैंगरेप
गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से 13 साल की लड़की से गैंगरेप की रोंगटे खड़े करने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को इस लड़की का रेस्क्यू किया, जिससे जबरन जिस्मफरोशी करवाई गई। नाबालिग के साथ 8 महीने से ज्यादा वक्त तक 80 लोगों ने गैंगरेप किया। उसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के वेश्यालयों में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने सभी 80 आरोपियों की पहचान कर ली है। और 10 को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है।

मां की सहेली ने ही दिया धोखा
मासूम का बुरा वक्त तब शुरू हुआ जब उसकी मां की मौत कोरोना से हो गई थी। इससे पहले जून 2021 में एक हॉस्पिटल में स्वर्णा कुमारी नाम की महिला उसकी मां की सहेली बनी थी। स्वर्णा ने ही उस मासूम को गोद लिया और उसके पिता को बिना बताए अपने साथ ले गई।

पिता ने दर्ज की शिकायत तो लगी खबर
अगस्त 2021 में पीड़ित के पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। तब पुलिस स्वर्णा कुमारी तक पहुंची। पुलिस ने बताया कि 80 लोगों की पहचान हो गई है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी।

19 अप्रैल को गुंटूर की वेस्ट जोन पुलिस ने 10 लोग, जिनमें बीटेक स्टूडेंट भी शामिल हैं, उन्हें अरेस्ट किया है। आरोपियों और पीड़िता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीड़िता की स्थिति की दर्दनाक और चौंकाने वाली हकीकत का पता चला।

एक आरोपी लंदन में है
ASP के सुपराजा के मुताबिक पुलिस ने पहले सभी आरोपियों की पहचान की और इसके बाद उनकी धरपकड़ शुरू की। इनमें से कुछ गिरोह चलाने वाले हैं, 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक बनकर पहुंचने वाले लोग हैं। लड़की की उम्र और हालात का फायदा उठाकर कई गिरोहों ने उसकी खरीद-फरोख्त की और उसे प्रदेश में कई जगह बेचा गया।

पुलिस एक आरोपी की तलाश में है जो लंदन में है। इस केस में पुलिस ने विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से पकड़े गए आरोपियों से एक कार, 53 मोबाइल, तीन ऑटो और कुछ बाइक भी बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |