भाभी ने वाट्सऐप पर स्टेटस लगाया था- ‘जल्दी मरना है; देवर ने चाकू घोंपकर मार डाला

भाभी ने वाट्सऐप पर स्टेटस लगाया था- ‘जल्दी मरना है; देवर ने चाकू घोंपकर मार डाला
भोपाल। भोपाल के गांधी नगर इलाके में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। 14 अप्रैल को महिला ने वाट्सऐप स्टेटस में लिखा था- ‘मुझे जल्दी मरना है, लाइफ से परेशान हो चुकी हूं।’ इसके चार दिन बाद आरोपी देवर ने झूले पर बैठी भाभी के पेट में चाकू घोंपकर उन्हें मार डाला। वारदात से पहले आरोपी ने पत्थर से घिसकर चाकू की धार तेज की थी। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि देवर और सास के तानों से बहन परेशान हो चुकी थी।

गांधी नगर इलाके के शांति नगर में सोमवार दोपहर कविता अहिरवार (25) पति गजराज अहिरवार की उसके देवर मनोज अहिरवार ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक कविता का दो साल का बच्चा रोता था, इसलिए नीट की तैयारी कर रहे उसके देवर को पढ़ाई में डिस्टर्ब होता था। इससे परेशान होकर उसने भाभी को मार डाला। मनोज गांधी मेडिकल कॉलेज से डायलिसिस का डिप्लोमा कोर्स कर चुका है। फिलहाल, वह नीट की तैयारी कर रहा था।

भाई का आरोप- ससुराल वालों ने मिलकर मा‌रा
कविता के भाई प्रकाश अहिरवार का आरोप है कि कविता को उसका देवर और सास छोटी-छोटी बातों पर ताना मारते थे। इनसे वह बहुत परेशान थी। देवर और सास ने मिलकर उसकी हत्या की होगी। देवर उसे प्रताड़ित करता था। कविता की शादी 2019 में हुई थी। उसका दो साल का बच्चा है, और फिलहाल उसे छह महीने का गर्भ था। जीजा भी बहन से दूरी बनाकर रखते थे। वो एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।

कविता चीखी- कुणाल भैया मुझे बचा लो…
वारदात के समय कविता के घर में पुताई का काम कर रहे मजदूर कमल ने बताया कि चाकू लगने के बाद हमारे सामने मनोज भागा। वह कुछ नहीं बोला। कमरे के अंदर पहुंचे तो कविता खून से लथपथ पड़ी थी। वह चीख रही थी कि कुणाल भैया मुझे बचा लो…। इसके बाद उसकी सांसें थम गईं। थोड़ी देर बाद घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि कविता ने जिस कुणाल का नाम लिया वो कौन है।

भांजे ने चाकू की धार तेज करते हुए देखा
मनोज के घर में उसका 15 साल का भांजा आलोक भी रहता है। वो यहां रहकर पढ़ाई करता है। आलोक ने मामा मनोज को दोपहर में घर में रखे पुराने चाकू को पत्थर से रगड़कर धार तेज करते देखा था। हालांकि वह उसके मंसूबे नहीं समझ पाया। थोड़ी देर बाद मनोज ने कविता पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |