धर्म-कर्म का महीना:भगवान विष्णु को प्रिय है वैशाख मास

धर्म-कर्म का महीना:भगवान विष्णु को प्रिय है वैशाख मास
वैशाख महीना 17 अप्रैल से 16 मई तक रहेगा। इस महीने को पुराणों में बहुत खास बताया गया है। ग्रंथों के मुताबिक वैशाख महीने में खासतौर से भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान बताया गया है। साथ ही इस महीने में पीपल और तुलसी पूजा भी करने की परंपरा है। ऐसा करने से कई यज्ञों का पुण्य मिलता है। साथ ही जाने-अनजाने में हुए पाप भी खत्म हो जाते हैं। वैशाख, भगवान विष्णु का प्रिय महीना है।

पंचामृत का विशेष भोग
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि वैशाख महीने को माधव मास भी कहा जाता है। इस महीने भगवान विष्णु को पंचामृत और तुलसी दल का भोग लगाना चाहिए। सफेद और पीले पुष्प चढ़ाने से पूजा विशेष फलदायी बन जाती है।

नदियों में गंगा श्रेष्ठ
डॉ. मिश्र का कहना है कि इस महीने में प्यासे को जल पिलाने से गंगा स्नान का फल मिलता है। महर्षि नारद ने कहा था कि जिस तरह देवताओं में विष्णु, नदियों में गंगा श्रेष्ठ है, उसी तरह वैशाख को विष्णु के प्रिय होने से श्रेष्ठ महीना माना गया है।

श्रीहरि, देवी उपासना का खास महीना
वैशाख, खासतौर से श्रीहरि, देवी और परशुरामजी की उपासना का महीना है। विष्णु पूजा, गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान का कई गुना फल मिलता है। इस महीने अच्छी सेहत के लिए जल के साथ सत्तू का सेवन लाभकारी है।

बड़े तीज-त्योहारों वाला महीना
वैशाख महीने में भगवान विष्णु के परशुराम अवतार की पूजा का विशेष महत्व है। इस महीने के शुक्लपक्ष की तृतीया पर इनकी विशेष पूजा की जाती है। इसी दिन अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। इस तृतीया के साथ ही वैशाख में आने वाली वरुथिनी और मोहिनी एकादशी का व्रत करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है। वैशाख महीने में किए जाने वाले धर्म-कर्म से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |