दिसंबर तक शादी के लिए 31 शुभ मुहूर्त

दिसंबर तक शादी के लिए 31 शुभ मुहूर्त
उज्जैन। कोरोना पाबंदियां हटने के बाद इस शादी सीजन में बूम देखने को मिला है। इस साल दिसंबर तक शादी के लिए 31 शुभ मुहूर्त हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास ने बताया कि वर्षों बाद ऐसा मुहूर्त आया है कि जिनकी शादियां रुकी हुई हैं, उनकी भी हो सकेंगी। अप्रैल में गुरु का परिवर्तन हुआ है। गुरु अब मीन राशि में आ रहा है। मीन राशि गुरु की स्वराशि होती है। स्वराशि का नियम है कि जिस कन्या को चौथा, आठवां और बारवां गुरु वर्ण पूजा की जरूरत हो, तब भी बिना पूजन के शादी की जा सकती है।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह सबसे अच्छा समय है उन कन्याओं के लिए है, जिनकी शादी गुरु के कारण रुकी है, उनकी शादी इस समय कर सकते हैं। 3 मई को अक्षय तृतीया का दिन बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होगा। इस दिन देश भर में बिना किसी पंचांग और मुहूर्त के शादी हो सकेगी।

साल 2022 के शुभ मुहूर्त

अप्रैल: 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28
मई: 2, 3, 11, 16, 20, 26, 31
जून: 6, 11, 14, 21
जुलाई: 5, 8, 9
9 जुलाई के बाद शादी बंद हो जाएंगी। अमूमन देव उठनी से शुरू होने वाली शादी इस बार नहीं हो सकेंगी। 4 नवंबर को देव उठनी ग्यारस है, लेकिन शुक्र अस्त होने की वजह से 23 नवंबर तक शादियां नहीं हो सकेंगी। 26 नवंबर से शादी शुरू होंगी।

नवंबर: 26, 28, 29, 30
दिसंबर: 1, 2, 6, 7, 11, 13
साल 2023 के शुभ मुहूर्त

जनवरी: 16, 18, 19, 25, 26, 27,30, 31
फरवरी: 6 से 12
मार्च: 5, 8, 9, 10, 11 से 13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |