राहुल गांधी का BJP-RSS पर निशाना:देश में नफरत फैलाने की राजनीति करने का लगाया आरोप

राहुल गांधी का BJP-RSS पर निशाना:देश में नफरत फैलाने की राजनीति करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर देश में नफरत फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि BJP और RSS की नफरत की कीमत हर भारतीय को चुकानी पड़ रही है। राहुल ने सोनिया गांधी द्वारा सांप्रदायिक हिंसा पर एक अखबार के लिए लिखा गया आर्टिकल भी शेयर किया। इधर, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार समेत 13 नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि बीजेपी-आरएसएस की नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा है। भारत की सच्ची संस्कृति साझा उत्सव, समुदाय और एकजुट रहने की है। आइए इसे संरक्षित करने का संकल्प लें।

आर्टिकल में सांप्रदायिक हिंसा पर बोलीं हैं सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आर्टिकल में ‘एक नए वायरस’ की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि आज हमारे देश में नफरत, कट्टरता, असहिष्णुता और असत्य छा रहा है। यदि हम इसे अभी नहीं रोकते हैं तो आने वाले समय में इतना नुकसान होगा कि हम उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगे।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
उन्होंने सवाल किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लोगों को कड़ी हिदायत क्यों नहीं देते हैं, जिनकी बातों से समाज में विभाजन होता है। उन्होंने लिखा कि हम देश में फैल रही नफरत को जारी रखने की अनुमति नहीं दे सकते और न ही देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झूठे राष्ट्रवाद की वेदी पर शांति और बहुलतावाद की बलि दी जा रही है और हम एक समाज के रूप में चुपचाप खड़े होकर इसे देखते नहीं रह सकते। आइए हम नफरत की सुनामी पर काबू पाएं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि राहुल केंद्र पर बरसे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी भाजपा पर देश में नफरत फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं।

13 पार्टियों ने जारी किया संयुक्त बयान
संप्रदायिक हिंसा पर कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी, राजद समेत 13 पार्टियों ने संयुक्त बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि देश के भीतर हेट स्पीच के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस पर सरकार तुरंत एक्शन ले और स्पीच देने वालों को गिरफ्तार किया जाए। बयान में आगे कहा गया है कि हाल में हुए संप्रदायिक हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी हैरानी भरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |