KGF-2 ने रचा इतिहास:हिंदी बेल्ट में पहले दिन 54 करोड़ कमाए

KGF-2 ने रचा इतिहास:हिंदी बेल्ट में पहले दिन 54 करोड़ कमाए
मुंबई। यश स्टारर KGF-2 को इंडिया में जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी बेल्ट में 53.95 करोड़ का बिजनेस किया, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग-डे कलेक्शन है। करीब 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन पैन इंडिया में 134.5 करोड़ का है।

इसके साथ ही फिल्म ने पहले दिन ही अपने बजट के 100% से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है।

हिंदी बेल्ट KGF-2 को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग
फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि KGF-2 ने ओपनिंग-डे पर ही 53.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। मनोबाला ने फिल्म को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि KGF-2 इंडिया की पहली फिल्म है जिसने बॉलीवुड फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके पहले ऋतिक रोशन की वॉर ने 51 करोड़ और राजामौली की फिल्म RRR ने 20 करोड़ की कमाई की थी।

दुनिया भर की दस हजार स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
KGF-2 वर्ल्डवाइड 10,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन को कुल 4400 स्क्रीन मिली हैं। वहीं साउथ में यश की फिल्म को 2600, विदेश में 1100 और अन्य भाषाओं में 2900 स्क्रीन्स पर फिल्म को रिलीज किया गया है।

फिल्म से दी पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि
फिल्म KGF-2 की शुरुआत दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार के फोटोज के साथ हुई। इसमें पुनीत राजकुमार के बचपन से लेकर उनकी लास्ट फोटो तक दिखाई गई है। इसके साथ मेकर्स ने लिखा कि हम आपको तब तक याद करेंगे, जब तक आपको दोबारा नहीं देख लेते। उनके एक फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     मानव सेवा ही माधव सेवा की पंचलाइन को साकार कर रहा विजय सेवा न्यास     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |