मुंबई में पति की हत्या, इंदौर में ठिकाने लगाई लाश

मुंबई में पति की हत्या, इंदौर में ठिकाने लगाई लाश
इंदौर। इंदौर में 5 दिन पहले ट्रॉली बैग में मिली अधजली लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मुंबई में विवाद के बाद महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद लाश कार में रखकर ठिकाने लगाने के लिए बेटी और दामाद के साथ इंदौर ले आई। यहां सुनसान खेत में पेट्रोल डालकर लाश जला दी। पुलिस ने इंदौर से मुंबई तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी पकड़े गए।

पुलिस ने ऐसे खोजी टाटा नैक्सन कार
मृतक संपतलाल मूलत: कटनी के रहने वाले थे। उनका कोई बेटा नहीं होने के कारण वे मुंबई में अपनी बेटी नम्रता के पास ही रहते थे। दामाद उमेश निजी कंपनी में सीनियर इंजीनियर है। उनकी बेटी भी निजी कंपनी में काम करती है। TI मनीष डाबर के मुताबिक 10 अप्रैल की सुबह उनकी टीम को सूचना मिली थी कि राजेन्द्र नगर के निहालपुरा मुंडी में ट्रॉली बैग में एक शव पड़ा है। लाश को किसी ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की है। इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने के लिए रातभर के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। इसमें एक टाटा नैक्सन कार पहले एबी रोड पर महाराष्ट्र की ओर से आती हुई और फिर देर रात साढे़ तीन बजे वही गाड़ी मांगलिया टोल नाके पर दिखी। कैमरों की तलाश करते हुए पुलिस भोपाल के महाराणा प्रताप नगर स्थित सिग्नेटिक ब्लू होटल पर पहुंची। यहां कार मालिक उमेश पुत्र राजेश शुक्ला निवासी ओसियानिया आर-10 कल्याण महाराष्ट्र ठहरा हुआ था। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

दामाद ने खोला उस दिन का सच
उमेश ने पूछताछ में बताया कि 9 अप्रैल को उसके ससुर संपतलाल मिश्रा (75) और सास राजकुमारी (68) के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने के दौरान सास ने धक्का मारकर कपड़े धोने की मोगरी ससुर के सिर में दे मारी। इससे उनकी मौत हो गई। सास घबरा गई। उन्होंने बेटी नम्रता और मुझे इसकी जानकारी दी। हम दोनों घर पहुंचे। हमने शव को एक ट्रॉली बैग में भरा और महाराष्ट्र से इंदौर लेकर आ गए। यहां हमने ओवरब्रिज के पास ट्रॉली बैग सहित लाश को जला दिया। इसके बाद हम मांगलिया होते हुए भोपाल निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |