जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकी ढेर:आर्मी वैन पलटने से 3 जवानों की भी मौत

जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकी ढेर:आर्मी वैन पलटने से 3 जवानों की भी मौत
जम्मू। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के बडीगाम इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल के पास वाहन पलटने से 3 जवान भी शहीद हुए हैं। सुरक्षा बल अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

अफसरों ने बताया- आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया था। इस पर आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। वहीं, 44 RR के जवान चौगाम कैंप से एक वैन से बडीगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहे थे। तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया, जिसमें 8 जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दो ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी 5 जवानों का शोपियां के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लश्कर के दो आतंकी श्रीनगर में मारे थे
मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को ने श्रीनगर के रैनावारी इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों के पास से पुलिस को गोला-बारूद, हथियार समेत काफी आपत्तिजनक सामान मिला था। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए दोनों लश्कर-ए-तैयबा/ TRF के लोकल आतंकवादी थे। दोनों आतंकी घाटी के ही रहने वाले थे।

कुलगाम में आतंकियों ने ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की थी
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान इलाके में बुधवार शाम आतंकियों ने सतीश कुमार सिंह नाम के एक व्यक्ति के सिर और पैर में गोली मार दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स की मौत में हो गई। सतीश पेशे से ड्राइवर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |