क्षमा करने से हमारे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है

क्षमा करने से हमारे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है
गुरुवार, 14 अप्रैल को महावीर स्वामी की जयंती है। महावीर स्वामी से जुड़े किस्सों में जीवन को सुखी और सफल बनाने के सूत्र बताए गए हैं। इन सूत्रों को अपनाने से हमारे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

एक किस्से के अनुसार महावीर स्वामी एक जंगल में तप कर रहे थे। उस जंगल में कुछ अशिक्षित चरवाहे अपनी गायों को चराने आया करते थे। उस दिन चरवाहों ने महावीर स्वामी को बैठे हुए देखा। चरवाहे तपस्या के बारे में नहीं जानते थे।

चरवाहे महावीर स्वामी को सताने लगे। कुछ ही देर में पास के गांव में ये बात फैल गई कि कुछ चरवाहे महावीर स्वामी को सता रहे हैं। गांव के कुछ विद्वान महावीर स्वामी को जानते थे। वे तुरंत ही जंगल में आ गए और चरवाहों को ऐसा करने से मना किया।

स्वामी जी के आसपास भीड़ लग गई थी। स्वामी जी ने अपनी आंखें खोलीं तो गांव के लोग चरवाहों की गलती पर क्षमा मांगने लगे। भगवान महावीर ने पूरी बात शांति से सुनी। उन्होंने कहा कि ये सभी चरवाहे भी मेरे अपने ही हैं। छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता का मुंह नोचते हैं, मारते हैं, इससे परेशान होकर माता-पिता बच्चों से नाराज नहीं होते हैं। मैं इन चरवाहों से नाराज नहीं हूं।

महावीर स्वामी ने हमें संदेश दिया है कि अगर किसी व्यक्ति से अनजाने में कोई गलती हो जाए तो उसे क्षमा कर देना चाहिए। दूसरों को क्षमा करने से हमारा मन शांत रहता है और जीवन में सुख बना रहता है।

गुरु हमें घमंड से बचाते हैं

एक राजा महावीर स्वामी से मिलने रोज जाता था। वे महावीर को कीमती आभूषण और अन्य उपहार देने की कोशिश करते था। स्वामी जी हर बार राजा से कहते थे, इन्हें गिरा दो। राजा उनकी आज्ञा मानकर वे चीजों वहीं गिरा कर लौट जाते थे।

कई दिनों तक ऐसे ही चलता रहा। एक दिन राजा ने अपने मंत्री को पूरी बात बताई। मंत्री बहुत बुद्धिमान था। उसने कहा कि आप इस बार खाली हाथ जाएं। फिर देखते हैं, वे क्या गिराने के कहते हैं।

जब राजा खाली हाथ गया तो महावीर स्वामी ने कहा कि अब खुद को गिरा दो। राजा को ये बात समझ नहीं आई। उसने महावीर स्वामी से कहा कि आपकी ये बातें मेरी समझ में नहीं आ रही हैं।

स्वामी जी ने कहा कि आप राजा हैं। आपको लगता है कि आप चीजें देकर किसी को भी जीत सकते हैं। मैंने आपको खुद को गिराने के लिए कहा तो इसका मतलब ये है कि आपके अंदर जो मैं यानी अहं का भाव है, उसे गिरा दो यानी घमंड छोड़ दो। राजा को बात समझ आ गई कि गुरु के सामने घमंड लेकर नहीं जाना चाहिए।

गुरु हमें घमंड से बचाते हैं। गुरु जानते हैं कि अहंकार नुकसान पहुंचाता है। घमंड की वजह से सबकुछ बर्बाद हो सकता है। इस बुराई को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |