सोनम कपूर के घर से ज्वैलरी और केश चोरी

सोनम कपूर के घर से ज्वैलरी और केश चोरी
सोनम कपूर के घर से 2.4 करोड़ की चोरी होने का मामला हाल ही में सामने आया था। जिसके लिए उनकी सास ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में सोनम कपूर के घर काम करने वाली एक नर्स और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 11 फरवरी को दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर से 2.4 करोड़ की ज्वेलरी और कैश चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नर्स और पति दोनों को गिरफ्तार किया गया
एक सीनीयर पुलिस ऑफिसर ने बताया, “दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ ब्रांच की टीम के साथ मंगलवार रात सरिता विहार में छापेमारी की। उन्होंने विल्सन और उनके पति, दोनों को पकड़ लिया है।” हालांकि, अभी तक चोरी की गई ज्वैलरी और केश बरामद नहीं किए गए हैं। अपर्णा रूथ विल्सन एक्ट्रेस की सास की देखभाल करती हैं, और विल्सन के पति नरेश कुमार सागर शकरपुर में एक प्राइवेट फर्म में एकाउंटेंट हैं।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच अभी की जा रही है। अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर पर काम करने वाले सभी वर्करों से पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इंडियन पेनल कोड की धारा 381 (क्लर्क या नौकर द्वारा मालिक की संपत्ति की चोरी) के तहत FIR दर्ज की गई है।

स्पेशल स्टाफ ब्रांच की मदद भी ली गई
तुगलकाबाद पुलिस स्टेशन ने केस को नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ब्रांच को इंवेस्टिगेशन के लिए ट्रांसफर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को साथ में लाने से केस को सुलझाने में आसानी हुई।

11 फरवरी को हुई थी चोरी
पुलिस ने बताया कि चोरी 11 फरवरी को हुई थी और 23 फरवरी को तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर के मैनेजर ने दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस के घर में 20 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |