घबराकर ट्रैक पर लेट गया साधु, 10 डिब्बे ऊपर से गुजरते रहे

घबराकर ट्रैक पर लेट गया साधु, 10 डिब्बे ऊपर से गुजरते रहे
मनमाड़। महाराष्ट के मनमाड रेलवे स्टेशन से सांसों को रोक देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक साधु रेलवे ट्रैक क्रॉस कर प्लेटफार्म नंबर 3 से 4 की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक ट्रेन आ गई। ऐसे में जान बचाने के लिए वह पटरियों पर लेट गया। साधु के ऊपर से ऊपर से तकरीबन डेढ़ मिनट में 10 डिब्बे गुजर गए लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई। साधु को पटरियों पर लेटा देख लोगों की चीख निकल गई।

इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन से तैयार किया है। वीडियो सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। साधु महाराज को पटरियों पर लेटा देख सुपरफास्ट हमसफर ट्रेन के ड्राइवर ने भी फुर्ती दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, ताकि उनकी जान बचाई जा सकी। उन्हें पटरियों पर गिरता देख मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी आंखें बंद कर लीं और चिल्लाते हुए साधु से लेटे रहने को कहते रहे।

साधु की पहचान नहीं हो सकी
हालांकि, ट्रेन रुकने के बाद एक वेंडर ने उन्हें पटरियों से बाहर निकाला। कुछ देर वहां रुकने के बाद साधु वहां से गायब हो गया, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस के कर्मचारियों ने भी उन्हें तलाशने की कोशिश की, लेकिन उनका अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।

भुसावली में भी हुआ ऐसा ही हादसा
पिछले हफ़्ते डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस भुसावल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से सुबह सात बजे जैसे ही रवाना हुई, तो एक यात्री ने चलती गाड़ी से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह ट्रेन और प्लेटफार्म गैप में गिर पड़ा। मौके पर ड्यूटी कर रहे रेलवे पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक दीपक कवले ने लपक कर यात्री की जान बचाई। यात्री की पहचान मुकेश कैलाश चौधरी (18) के रूप में हुई है। वह पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से नासिक से आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |