भोपाल के छोला क्ष्रेत्र में शव वाहन मजार में घुसा, एक की मौत
मध्यप्रदेश। भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में नगर निगम का शव वाहन शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित होकर मजार में घुस गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक निगम का शव वाहन दोपहर में छोला मंदिर क्षेत्र के कल्याण नगर में जनाजा लेने पहुंची थी। वहां से कब्रिस्तान लेकर जाना था। कल्याण नगर के मृतक व्यक्ति का जनाजे की तैयारियां पूरी नहीं हुई थी। इसके चलते शव वाहन का ड्राइवर मृत व्यक्ति के परिजनों को शव वाहन आने की सूचना देने कॉलोनी में अंदर चला गया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़े शव वाहन को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मजार से टकरा गई। हादसे में मजार में मौजूद नियाज मोहम्मद की मौत हो गई।