PM मोदी की‘ परीक्षा पे चर्चा’:CM शिवराज बोले- PM मोदी ने सब बता दिया

PM मोदी की‘ परीक्षा पे चर्चा’:CM शिवराज बोले- PM मोदी ने सब बता दिया
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 1 अप्रैल को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों से चर्चा की। उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्ति के गुर बताए। उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसका लाइव प्रसारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीटी नगर में स्कूली बच्चों और अधिकारियों के साथ देखा। कार्यक्रम देर शुरू हुआ। यह 1 बजे के बाद ही खत्म हो पाया।
पहले शिवराज ने स्कूली बच्चों और पेरेंट्स से चर्चा के लिए पीएम के कार्यक्रम के बाद 12 बजे से रखा था, लेकिन पीएम का कार्यक्रम ही 1 बजे के बाद खत्म हुआ। कार्यक्रम खत्म होते ही फौरन शिवराज मंच पर पहुंच और उन्होंने कहा बच्चों आपको एक बात बताता हूं। स्कूल समय में हमारे शिक्षक ने कहा कि पानी में एक चम्मच नमक घोला।

उसके बाद एक-एक चम्मच और नमक घोलने को कहा। एक समय ऐसा आया, जब नमक घुलना बंद हो गया। शिक्षक ने कहा कि अब इससे ज्यादा इसमें नमक नहीं घुस सकता है। यह संतृप्त है। यही आज के कार्यक्रम में रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बच्चों के सभी सवालों के इतने अच्छे से जवाब दिया है कि अब मेरे पास और कुछ कहने को नहीं है। अब कुछ भी नहीं बचा है, जो मैं बता सकूं।

मैं अब सारे कार्यक्रम रद्द करता हैं। अब मैं परीक्षा पर चर्चा नहीं पढ़ाई पर चर्चा करूंगा। जब सत्र प्रारंभ होंगे, तो हम एक बार फिर बैठेंगे। उस दौरान मैं सिर्फ पढ़ाई पर चर्चा करूंगा। इतना कहने के बाद शिवराज स्कूल से फौरन रवाना हो गए। जाते समय उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रादेशिक चैनलों, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |