भाजपा ने रचा इतिहास:राज्यसभा में 100 सदस्यों वाली पार्टी बनी

भाजपा ने रचा इतिहास:राज्यसभा में 100 सदस्यों वाली पार्टी बनी
नई दिल्ली। भाजपा 1990 के बाद से राज्यसभा में 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा पहली बार राज्यसभा में 101 सदस्य होने की उपलब्धि पर पहुंच गई है। ऊपरी सदन में 32 साल बाद किसी पार्टी ने इस आंकड़े को हासिल किया है।
हाल ही में छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसमें असम में 2 सीट, हिमाचल प्रदेश में 1, केरल में 3, नगालैंड में 1, त्रिपुरा में 1 और पंजाब की 5 सीटें शामिल हैं। भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट खो दी, लेकिन नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट पर जीत हासिल की।

आधिकारिक घोषणा होना बाकी
राज्यसभा की वेबसाइट ने अभी तक नए टैली की नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। वर्तमान में भाजपा के सदस्यों की संख्या 97 है। हाल ही में हुए चुनावों में उसे चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके बाद राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 101 पहुंच जाएगी। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के पास अब राज्यसभा में 117 सदस्य हैं।

2014 में राज्यसभा में भाजपा की सीटें 55
राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं और बहुमत का आंकड़ा 123 होता है। भाजपा धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रही है। 2014 में राज्यसभा में भाजपा की सीटें 55 थीं और तब से लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि पार्टी ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की है।
1988 में राज्यसभा में था कांग्रेस का दबदबा
1988 में कांग्रेस के पास 108 सदस्य थे। फिर 1990 में हुए द्विवार्षिक चुनावों के बाद संख्या गिरकर 99, 2012-13 के बीच 72 पहुंच गई और अभी तक कांग्रेस के सदस्यों की संख्या में गिरावट जारी है।

भाजपा की पकड़ हो सकती है कमजोर
हालांकि राज्यसभा में भाजपा की पकड़ कमजोर हो सकती है, क्योंकि लगभग 52 और सीटों के लिए जल्द ही कई राज्यों में मतदान होगा। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड जैसे राज्यों में उलट-फेर होने की उम्मीद है।

पंजाब में AAP ने सभी पांच सीटें जीतीं
पंजाब की पांचों राज्यसभा सीट पर AAP के उम्मीदवार निर्विरोध जीते। इनमें दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक राघव चड्ढा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |