द कश्मीर फाइल्स:फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को ब्रिटेन से आया बुलावा

द कश्मीर फाइल्स:फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को ब्रिटेन से आया बुलावा
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 231 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही अब विवेक को ब्रिटिश संसद ने बुलाया है। जिसके साथ ही अब विवेक वहां कश्मीरी पंडितों के बारे में बात करेंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की सक्सेस को देख कर अब इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है।

हम अपने उद्देश्य में कामयाब हो रहे हैं: विवेक
एक मीडिया इंटरव्यू में विवेक ने बताया, ‘हां मुझे और मेरी पत्नी पल्लवी जोशी को ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया है। हम अगले महीने वहां जाएंगे। हमने अपनी फिल्म कश्मीर फाइल्स को कश्मीर पंडितों पर हुए अत्याचार और नरसंहार को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया। मुझे इस बात की खुशी है कि हम अपने उद्देश्य में कामयाब हो रहे हैं।

विवेक ने इंटरव्यू में आगे कहा, फिल्म देश दुनिया के कोने में अपने पहुंच रही है। इसके लिए हमने कुछ नहीं किया। क्योंकि लोगों को प्रभावित करने की शक्ति हमारे पास नहीं है। यह सब ईश्वर के हाथ में है, हम बस एक माध्यम हैं।

फिल्म में नहीं है कोई बड़ा स्टार
इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी समेत कई कलाकार लीड रोल में हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडितों की उस वक्त की कहानी को दिखाया गया है, जब 90 के दशक में उन्हें अपने ही राज्य से निकाल दिया गया था। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |