भोपाल में IT कंपनी की महिला एम्प्लाई ने की खुदकुशी

भोपाल में IT कंपनी की महिला एम्प्लाई ने की खुदकुशी
भोपाल। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में आईटी कंपनी टेक महिन्द्रा कोलकाता में जॉब कर रही युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस को उसके पास अंग्रेजी में लिखी दो डायरी मिली हैं। इसमें उसने अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा है। इसके अलावा प्रेम संबंध के बारे में भी जिक्र किया है। सुसाइड का खुलासा तब हुआ, जब फोन रिसीव नहीं करने पर युवती का फ्रेंड होशंगाबाद से भोपाल पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एएसआई राजकुमार दुबे ने बताया कि रिचा शुक्ला (26) पुत्री महेश शुक्ला टेक महिन्द्रा (आईटी कंपनी) कोलकाता में जॉब कर रही थी। वह मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली थी। वर्क फ्रॉम होम होने से वह भोपाल के लक्ष्मीपुरी हिनौतिया में मोहन कुशवाहा के मकान में किराए से रह रही थी।

बुधवार दोपहर होशंगाबाद के रहने वाले उसके फ्रेंड रुचिर दुबे ने उसे फोन किया। रिचा ने कॉल रिसीव नहीं किया। संदेह होने पर रुचिर देर शाम होशंगाबाद से भोपाल आया और यहां उसके कमरे पर पहुंचा। यहां अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने आवाज दी, तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले आयुष पाराशर को घटना की जानकारी दी। दोनों ने रिचा के मकान मालिक के पास पहुंचे। कमरे में झांककर देखा, तो रिचा फंदे पर लटकी थी। मकान मालिक ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

अंग्रेजी में लिखी पीड़ा
पुलिस को घटनास्थल से दो डायरी मिली हैं। इसमें रिचा ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में लिखा है। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रिचा की लिखी डायरी का हिंदी में अभी ट्रांसलेशन नहीं हो सका है। उसकी लिखावट समझ में नहीं आ रही। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी, जिससे डायरी में लिखी बातों का पता चल सके। पुलिस उसके मोबाइल की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |