उमा भारती का ट्वीट:NH-69 पर हुआ था हादसा, एक महिला की मौत

उमा भारती का ट्वीट:NH-69 पर हुआ था हादसा, एक महिला की मौत
बैतूल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गुरुवार को नेशनल हाइवे 69 पर बैतूल के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मामले में ट्वीट कर मृतक महिला के परिवार के प्रति संवेदना जताई। वहीं जिस बरेठा घाट में यह हादसा हुआ वहां दुर्घटनाएं रोकने आवश्यक इंतजाम करने को भी कहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मामले में सीएम शिवराज सिंह को भी पत्र लिखा है।

उमा भारती सुबह सड़क मार्ग से नागपुर से भोपाल लौट रही थी। इसी दौरान उन्होंने बरेठा घाट में इस हादसे को देखा। इससे वह बेहद व्यथित हुईं और एक के बाद एक कई ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उमा भारती ने अपने ट्वीट में कहा कि सवेरे नागपुर से भोपाल आते समय बैतूल के बरेठा घाट में भीषण दुर्घटना देखी। मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो चुकी थी। पुरुष के दोनों पैर कुचले जा चुके थे । पुलिस ने बड़ी तत्परता से घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया एवं मृत महिला के शरीर को उचित कार्यवाही के लिए भेज दिया । चिंता का विषय यह है कि यह बहुत खतरनाक मोड़ है। यह मोड़ यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

उमा ने बताया कि बैतूल जिले के कलेक्टर से फोन पर बात की। उनसे कहा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग को लेकर वे स्वयं स्थल का निरीक्षण करें। इस जानलेवा अंधे मोड़ के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था करें या गति को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी को जो समाधान सूझे वह करें। मेरे सुझाव पर बैतूल कलेक्टर ने समाधान कारक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मैं अभी भी इस दुखद कल्पना में डूबी हुई हूं कि इस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों का क्या होगा। आगे भी मैं इसका फॉलोअप करूंगी ।इस संदर्भ में मैंने शिवराज जी को एक पत्र लिखा है। उमा भारती ने इस मामले में प्रभावित परिवार को मदद के लिए सीएम को पत्र भी लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |