भोपाल में मामू ने नाबालिग से दुष्कर्म किया
भोपाल। भोपाल में 17 साल की नाबालिग से उसके ही मामू ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों का मुंह बंद करने के लिए उससे निकाह कर लिया। करीब 20 दिन के बाद ही उसने उसे घर से भगा दिया। दो साल तक पीड़िता बदनामी के डर से चुप रही। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग से दोबारा संबंध बनाने के लिए उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने चुप्पी तोड़ते हुए परिजनों के साथ छोला मंदिर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भानपुर में रहने वाली 17 साल की नाबालिग ने 10वीं तक पढ़ाई की है। उसने अपनी मां और बहन के साथ थाने में रविवार को रिपोर्ट की। उसने बताया कि पड़ोस में उसके मामू सलमान रहते हैं। उसकी मां बीमार रहती थीं। इस कारण वह उसकी मदद के लिए उसके घर पर खाना बनाने चली जाती थी। फरवरी 2020 में वह घर पहुंची तो सलमान अकेला था। उसने इसी का फायदा उठाकर उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
उसने अपने मां पिता को इसके बारे में बता दिया। सलमान को इसके बारे में पता चला तो उसने उससे निकाह कर उसे अपने पास रख लिया। करीब 20 दिन बाद ही उसने उसे भगा दिया। वह अपने घर पर आकर रहने लगी। उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की। पीड़िता ने बताया कि सलमान उससे दोबारा संबंध बनाना चाह रह था, लेकिन उसने उससे कोई भी संबंध रखने से मना कर दिया।
इस कारण उसने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने पुलिस से शिकायत की। छोला मंदिर 24 साल के सलमान के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।