बिहार में बम ब्लास्ट, 3 बच्चे समेत 7 गंभीर: 3 धमाके, 10 मीटर तक कांपी धरती

बिहार में बम ब्लास्ट, 3 बच्चे समेत 7 गंभीर: 3 धमाके, 10 मीटर तक कांपी धरती
लखीसराय। बिहार के लखीसराय में बम धमाका हुआ है। इसमें 3 बच्चे समेत 7 लोग जख्मी हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बम से बच्चे खेल रहे थे, तभी पहले एक बम फटा, फिर चंद पल में दो और बम धमाके हुए। वहां मौजूद 7 लोग इसकी चपेट में आ गए। उनकी हालत गंभीर है। इसमें तीन बच्चे, एक लड़की, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि 10 मीटर दूर ईंट की दीवार भी ढह गई। धरती के कंपन से इलाके में सनसनी फैल गई।
आनन-फानन में सभी को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक बच्चे (सोनू कुमार) और महिला (सुंदरी देवी) की हालत गंभीर है। पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वलिपुर गांव का है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही SP और SDPO दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
SP ने बताया- देसी बम था
SP सुशील कुमार ने बताया कि रस्सी से बांधा गया देसी बम था। जानकारी मिली है कि वलीपुर गांव के शंकर रजक के नव निर्माणाधीन मकान में तीन बम एक झोले में ईंट के नीचे रखे हुए थे। सोमवार करीब सुबह 10 बजे बच्चे खेलते-खेलते वहां पहुंचे और झोले को उठा लिया। बम निकालकर उससे खेलने लगे कि अचानक धमाका हुआ। SP ने बताया कि बम या किसने और किस उद्देश्य से रखा, इसी पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है।
घायलों में ये शामिल हैं
घायलों की पहचान वलीपुर निवासी मुकेश रजक का पुत्र दिलखुश कुमार (8), शंकर रजक की पत्नी मंजू देवी (55) और पुत्री अनीता कुमारी (18), दिलीप रजक की पत्नी सुंदरी देवी (30), उत्तम रजक की पत्नी मनी देवी (60), दिनेश रजक का पुत्र बबलू कुमार (10) और सोनू कुमार (12) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |