MP में नमाज पर बवाल:छात्रा ने हिजाब पहनकर क्लास रूम में की इबादत

MP में नमाज पर बवाल:छात्रा ने हिजाब पहनकर क्लास रूम में की इबादत
सागर। मध्यप्रदेश में सागर के डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में नमाज विवाद ने तूल पकड़ लिया है। फाइनल ईयर की छात्रा का हिजाब पहनकर क्लास रूम में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। इधर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति बनाई। ये समिति 3 दिन में रिपोर्ट देगी।

दमोह की छात्रा एजुकेशन डिपार्टमेंट से B.Sc B.ed कर रही है। इस साल उसका फाइनल ईयर है। छात्रा हिजाब में आती है। शुक्रवार दोपहर वह क्लास रूम के अंदर नमाज पढ़ रही थी। किसी ने VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और विरोध करते हुए नारेबाजी की। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में बने शंकर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष कपिल स्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय में जानबूझकर नमाज पढ़ी गई है। यदि ऐसा ही होता रहा तो हर क्लास के पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सागर विश्वविद्यालय को JNU बनाने का षड्यंत्र चल रहा है। कुछ प्रोफेसर भी इसमें शामिल हैं। सबूत मिलने पर उन प्रोफेसर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
जांच के बाद एक्शन लेंगे
डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। समिति बनाकर जांच करा रहे हैं। विश्वविद्यालय में कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं की जाए, जिससे सौहार्द्र बिगड़े। अपने निजी कार्य अपने घर पर करें, क्योंकि विश्वविद्यालय पढ़ने-लिखने के लिए है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |