पैरों से चित्रकारी करने वाले बड़वाह के आयुष से मिले प्रधानमंत्री

पैरों से चित्रकारी करने वाले बड़वाह के आयुष से मिले प्रधानमंत्री
बड़वाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के रहने वाले दिव्यांग आयुष कुंडल से मिले। आयुष पैरों की उंगलियों में पेंटिंग ब्रश थामकर कैनवास पर जादू उकेरने में माहिर हैं। इस दौरान पीएम ने न सिर्फ आयुष की पेंटिंग की खूब प्रशंसा की बल्कि उन्हें प्रेरणा देने वाला भी बताया। उन्होंने आयुष को ट्विटर पर फॉलो भी किया और लिखा- अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए मैं उन्हें फॉलो कर रहा हूं।

बड़वाह के सुराणानगर में रहने वाले 18 साल के आयुष कुंडल बचपन से सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी के कारण वे न तो बोल सकते हैं और न ही चल सकते हैं। इसी वजह से पैरों से लिखते हैं और बेहद खूबसूरत पेंटिंग भी बनाते हैं। आयुष जब पीएम से मिलने गए तो उनके साथ उनकी मां सरोज भी थीं। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मुलाकात में सहयोग किया। पीएम ने आयुष से खूब बातें कीं। जिसका जवाब आयुष ने इशारों से दिया। आयुष के इशारों काे मां ने शब्द दिए।

आयुष के पांच में से तीन सपने पूरे, चौथा सपना पीएम पूरा करेंगे

आयुष के पांच सपने हैं। पहला पीएम मोदी से मिलना जो गुरुवार को पूरा हो गया। दूसरा सपना- अमिताभ बच्चन से मिलना। ये सपना दो साल पहले पूरा हो चुका है। तीसरा सपना- हवाई जहाज की सैर करना। ये सपना अमिताभ ने हवाई जहाज के टिकट भेजकर पूरा कर दिया था। चौथा सपना- खुद का घर और पांचवा- केबीसी में जाना। चौथा सपना पूरा करने की इच्छा पीएम ने जताई है। पीएम ने आयुष से कहा- नक्शा बनाकर दे दो। मैं आपका मकान बनवाकर दे दूंगा।
इसके बाद एक अन्य ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भी आयुष की पेंटिंग देखने की अपील की। उन्होंने आयुष के यूट्यूब चैनल का लिंक भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, आयुष की पेंटिंग में उनकी जिंदगी के अलग-अलग रंग समाहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |