यूपी का मुखिया तय, मंत्रियों पर सस्पेंस बरकरार

यूपी का मुखिया तय, मंत्रियों पर सस्पेंस बरकरार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी तस्वीर साफ हो चुकी है। गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने गए। शाहजहांपुर से 9वीं बार के विधायक सुरेश खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिस पर बेबी रानी मौर्य, सूर्य प्रताप शाही, नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत 5 विधायकों ने समर्थन दिया। फिलहाल डिप्टी सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
नेता चुने जाने के बाद योगी ने कहा, ‘बिना डिगे, बिना थके यूपी की जनता के लिए काम करेंगे। वहीं, गृह मंत्री शाह ने कहा, ‘लोकतंत्र के नासूर परिवारवाद-जातिवाद-तुष्टीकरण को UP की जनता ने खत्म कर दिया है। PM मोदी की अगुवाई में योगी ने जो विकास की यात्रा शुरू की है, उसे आगे लेकर जाना है। शाह ने विधायकों को भी विकास में बाधक न बनने की नसीहत दी है’।

योगी आदित्यनाथ ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। उन्होंने 272 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके साथ ही नए मंत्रियों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी है। योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |