बैतूल में स्कूली बच्चों के इंस्टाग्राम आईडी हैक

बैतूल में स्कूली बच्चों के इंस्टाग्राम आईडी हैक
बैतूल। बैतूल में स्कूली बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर अश्लीलता फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के आधा दर्जन छात्रों की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर सहपाठी छात्राओं के फोटो शेयर करने की शिकायत की गई। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस

जानकारी के अनुसार, बैतूल के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं-10वीं के कुछ छात्रों की इंस्टाग्राम आईडी हैक की गई है। इन आईडी से कक्षा की छात्राओं के फोटो और नंबर शेयर किए जा रहे हैं। इसके अलावा इन पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स भी कर रहे हैं। मामले में छात्रों के परिजनों ने बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि छात्रों के परिजनों ने शिकायत की। मामले में हमने कंपनी को पत्र भेजकर डाटा हटाने के साथ ही आईपी एड्रेस मांगा है, जिससे दोषियों को ट्रेस किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |