कंट्रोवर्शियल फ्रीडम फाइटर वीर सावरकर पर बन रही फिल्म

कंट्रोवर्शियल फ्रीडम फाइटर वीर सावरकर पर बन रही फिल्म
‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब हाल ही में कंट्रोवर्शियल फ्रीडम फाइटर विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक की अनाउंसमेंट की गई है। जिन्हें वीर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है। उनकी इस बायोपिक फिल्म टाइटल ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ रखा गया है। रणदीप हुड्डा इस बायोपिक फिल्म में वीर सावरकर का किरदार निभाने जा रहे हैं। आज शहीद दिवस के अवसर पर मेकर्स ने यह अनाउंसमेंट की है।

फिल्म की शूटिंग जून 2022 से शुरू होगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग जून 2022 से शुरू होगी। लंदन, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर करेंगे। संदीप सिंह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में भारत की आजादी की लड़ाई के अलग-अलग दौर दिखाए जाएंगे। रणदीप हुड्डा इस फिल्म में वीर सावरकर का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। देश में एक धड़ा वीर सावरकर को भारत की आजादी के गुमनाम नायक के तौर पर पेश करता है।

वीर सावरकर का किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग होने वाला है:रणदीप
रणदीप हुड्डा ने कहा, “ऐसे बहुत से हीरो हैं, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाने में अपनी बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, हर किसी को उतना महत्व नहीं दिया गया। विनायक दामोदर सावरकर को सबसे ज्यादा गलत समझा गया। ऐसे हीरोज की कहानी जरूर बताई जानी चाहिए।” रणदीप दूसरी बार प्रोड्यूसर संदीप सिंह के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में बनी बायोपिक ‘सरबजीत’ में काम किया था। रणदीप ने कहा है कि ‘सावरकर’ के लिए ‘सरबजीत’ के बाद संदीप के साथ काम करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। वीर सावरकर का किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग होने वाला है।

यह सही समय है, जब लोगों को ऐसी कहानियां बताई जाएं:महेश मांजरेकर
डायरेक्टर महेश मांजरेकर इस फिल्म पर एक साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह सही समय है, जब लोगों को ऐसी कहानियां बताई जाएं। जिन्हें बरसों तक नजर-अंदाज किया गया। स्वतंत्र वीर सावरकर हमें इतिहास को देखने का एक मौका देगी। मैं संदीप के साथ काम करना चाहता था और मुझे खुशी है कि हम साथ में काम कर रहे हैं।”

वीर सावरकर के रोल के लिए मेरे जहन में रणदीप के सिवा और कोई नहीं थे:संदीप
वहीं प्रोड्यूसर संदीप ने भी रणदीप की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में कुछ ही ऐसे ऐक्टर हैं, जो ऐसे विवादित ऐतिहासिक किरदार को निभा सकते हैं। सिनेमा एक ऐसा क्रिएटिव मीडियम जहां हम अलग अलग तरह के विचार को सेलिब्रेट करते हैं। वीर सावरकर पब्लिक डायलॉग क्रिएट कर सकेगा। वीर सावरकर के रोल के लिए मेरे जहन में रणदीप के सिवा और कोई नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |