ट्रक के नीचे आने से पिता की मौत

ट्रक के नीचे आने से पिता की मौत
इंदौर। भंवरकुआं इलाके में एक ट्रक चालक ने विपरीत दिशा में एंट्री लेकर युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पूरी घटना बेटे ने अपनी आंखों के सामने होते देखी। वह पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस के समझाने के काफी देर बाद वह उसने घटना बता सका।

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के अनुसार चंदन लोवंशी (18 वर्ष) मृतक का पुत्र है। चंदन ने पुलिस को बताया कि पिता रामसेवक मां को फैक्ट्री में छोड़कर आ रहे थे। तभी वे किसी से बात करने के लिए नेमावर रोड चौराहे पर रुक गए। प्रभु तोल कांटे के पास से गलत दिशा में एक ट्रक आया और उसके पिता को अगले पहिये की चपेट में ले लिया। रामसेवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मंजर अपने सामने देख बेटा चंदन होश खो बैठा।

भंवरकुआ थाने में मृतक के बेटे चंदन लोवंशी निवासी शिव नगर मूसाखेड़ी की शिकायत पर ट्रक नंबर एमपी 09 एचएच 9707 चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

मजदूरी करता था मृतक
बेटे चंदन ने बताया कि रामसेवक मजदूरी करते थे। जबकि चंदन की मां भी फैक्ट्री में मजदूरी करती है। इनके दो बेटे हैं। चंदन के अलावा दूसरा बेटा नाबालिग है। चंदन ने बताया कि दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |