4 राज्यों में सरकार गठन पर महामंथन

4 राज्यों में सरकार गठन पर महामंथन
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी सरकार गठन की कवायद में लगी है। पीएम मोदी के आवास पर 4 राज्यों में सरकार गठन को लेकर पिछले 2 घंटे से बैठक चल रही है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
रविवार को पार्टी ने मणिपुर में एन बिरेन सिंह को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है। यूपी में सीएम योगी का नाम पहले से ही तय है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे। अभी गोवा और उत्तराखंड में सीएम के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को गोवा और उत्तराखंड में सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।
मणिपुर में बीजेपी का भरोसा बीरेन सिंह
एन बिरेन सिंह दोबारा मणिपुर के मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद रविवार यानी 20 मार्च को भाजपा नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शनिवार को एन बीरेन पार्टी नेतृत्व से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी हाईकमान ने एन बीरेन सिंह के आलावा बिस्वजीत सिंह और युमनाम खेमचंद के नामों पर भी चर्चा की, लेकिन आखिर में पार्टी ने एन बीरेन सिंह पर भरोसा जताया।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू पर्यवेक्षक के तौर पर रविवार को इंफाल पहुचें थे। जहां नवनिर्वाचित विधायकों संग बैठक की। बैठक में कार्यवाहक सीएम के नाम पर मुहर लगा दी गई। शनिवार को CM बनने के सवाल पर बीरेन सिंह ने कहा था कि उन्होंने कभी भी सीएम बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ा। पार्टी जो भी फैसला लेगी, मुझे स्वीकार होगा।

अभी गोवा और उत्तराखंड में अगले CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन भाजपा सोमवार को इसका ऐलान कर सकती है। गृहमंत्री अमित शाह के घर शनिवार देर रात तक चली बैठक में गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड़ में अगले सीएम के नामों पर सहमति बन गई है। उत्तराखंड में सोमवार को विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान होगा। वहीं, गोवा में प्रमोद सावंत की ताजपोशी लगभग तय है।
अमित शाह के घर हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह और गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड में आज BJP विधायक दल की होगी बैठक
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद अगला CM तय करने के लिए सोमवार को देहरादून में BJP विधायक दल की बैठक होगी। इसमें राजनाथ सिंह और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगी। इस पर आखिरी फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सोमवार को शाम में देहरादून में सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। वही एक्टिंग सीएम पुष्कर धामी ने मीटिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं अब देहरादून के लिए निकल रहा हूं, सोमवार को बैठक होनी है।
माना जा रहा है कि 22 या 23 मार्च को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। BJP इस समारोह को बड़े इवेंट के तौर पर बनाने की तैयारी कर रही है। शपथ समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।
गोवा में प्रमोद सावंत का CM बनना तय
गोवा के कार्यवाहक CM प्रमोद सावंत ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। BJP सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद सावंत का दोबारा CM बनना तय माना जा रहा है। इसके दो कारण हैं। पहला-प्रमोद साबंत के नेतृत्व में BJP ने गोवा में बड़ी जीत हासिल की है। दूसरा उन्हें जीते हुए 20 में से 17 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला संसदीय दल की बैठक में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |