कांग्रेस की हार के बाद G-23 की डिनर पॉलिटिक्स

कांग्रेस की हार के बाद G-23 की डिनर पॉलिटिक्स
नई दिल्ली। पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस के भीतर असंतुष्ट नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। गुलाम नबी आजाद के घर पर चल रही G-23 की बैठक में गांधी परिवार के खिलाफ बागी रुख अख्तियार करने वाले कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, अखिलेश प्रसाद सिंह, भूपिंदर सिंह हुड्डा और पृथ्वीराज चौहान, मणिशंकर अय्यर, पी.जे कुरियन और संदीप दीक्षित बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इनमें वाघेला, परनीत कौर और मणिशंकर पहली बार G-23 के किसी बैठक में शामिल हो रहे हैं।
मीटिंग में हरियाणा से भूपिंदर सिंह हुड्डा, दिल्ली से संदीप दीक्षित और कपिल सिब्बल, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा के अलावा महाराष्ट्र से पृथ्वीराज चौहान भी शामिल हैं।
कांग्रेस में बदलाव की मांग को लेकर यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है। बैठक में यूपी से राज बब्बर, अखिलेश प्रताप सिंह, पंजाब से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, मनीष तिवारी, राजेंद्र कौर भट्टल, केरल से शशि थरुर, मणिशंकर अय्यर, पीजे कुरियन शामिल हैं।
बैठक से पहले शशि थरूर ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैं अपनी गलतियों से सीखता आया हूं। इसलिए अब एक और गलती करना चाहता हूं। थरूर के इस बयान के सियासी गलियारों में मायने निकाले जा रहे हैं।
यह बैठक पहले कपिल सिब्बल के घर होनी थी, लेकिन गांधी परिवार के खिलाफ दिए गए उनके बयान के बाद लोकेशन बदला गया। अब यह मीटिंग सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर चल रही है।
बघेल ने कहा- कांग्रेस को कमजोर करने में जुटे हैं नेता
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- CWC की बैठक में सभी ने सोनिया जी पर पूरा विश्वास जताया है। हम सब सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी के साथ हैं। जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं वे कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कह रहे हैं। यह बेहद दुख की बात है कि चुनाव के वक्त उनका एक भी बयान नहीं आता, लेकिन चुनाव के बाद वे लगातार बयानबाजी करते हैं। इसकी मैं निंदा करता हूं।
खड़गे बोले- सिब्बल वकील, नेता नहीं
सिब्बल के घर डिनर पार्टी आयोजन को लेकर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशाना साधा। खड़गे ने कहा- कपिल सिब्बल एक अच्छे वकील हो सकते हैं, लेकिन वो नेता नहीं हैं। उन्होंने आज तक कांग्रेस को एक गांव में भी मजबूत नहीं बनाया। इस तरह के डिनर ऑर्गनाइज करने से सोनिया गांधी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
सिब्बल की मांग- गांधी परिवार छोड़े कांग्रेस में पद
कांग्रेस की हार के बाद एक इंटरव्यू में सिब्बल ने कहा था- राहुल गांधी डीफेक्टो प्रेसिडेंट रहे हैं। पंजाब में CM बनाने में उन्होंने फैसला किया था। आप बताइए किस हैसियत से उन्होंने यह फैसला लिया था? हमारी मांग है कि घर की कांग्रेस के बजाए सबकी कांग्रेस हो। गांधी परिवार कांग्रेस की कमान छोड़े। मैं इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगा।
आजाद के घर पर पहले भी हो चुकी है मीटिंग
चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस के भीतर G-23 गुट की यह दूसरी बैठक है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के घर पर बैठक हुई थी। इसमें मनीष तिवारी, आनंद शर्मा और भूपिंदर सिंह हुड्डा पहुंचे थे, वहीं कई नेता वर्चुअली इस मीटिंग में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |