बंदूक लेकर सेल्फी ले रहा था, सिर के चीथड़े उड़े, मौके पर ही मौत

बंदूक लेकर सेल्फी ले रहा था, सिर के चीथड़े उड़े, मौके पर ही मौत
धौलपुर। सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोज की सेल्फी अपलोड करने का क्रेज कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के धौलपुर में सामने आई है। यहां एक कॉलेज स्टूडेंट की सेल्फी लेने की कोशिश में जान चली गई। मौत के बाद परिवार स्टूडेंट का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली तो परिवार से डेड बॉडी जब्त की गई।
पुलिस ने बताया कि धौलपुर जिले के उमरेह गांव में रामबिलास मीणा का बेटा सचिन मीणा (19) रविवार सुबह घर के नजदीक खेत में अवैध देसी बंदूक (कट‌्टा) के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान मोबाइल पर क्लिक होने की बजाए दूसरे हाथ में मौजूद देसी बंदूक का ट्रिगर दब गया। सिर पर लगे कट‌्टे के फायर होते ही उसके सिर के चीथड़े उड़ गए।
गुपचुप ले जाने लगे बॉडी, पुलिस ने बीच रास्ते रुकवाया
डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित करते ही परिजन आनन-फानन में डेड बॉडी को बिना कानूनी कार्रवाई करवाए घर ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिल गई और बाड़ी सदर थाना पुलिस ने रास्ते में बॉडी ले जा रहे वाहन को रुकवा लिया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दी है।
थाना प्रभारी योगेंद्र राजावत ने बताया कि परिजनों ने सेल्फी खींचने के चक्कर में युवक की मौत होने की जानकारी दी है। फिलहाल जांच की जा रही है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव को सुपुर्द किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध हथियार को लेकर भी पुलिस जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |