सिख जवान भी पहन सकेंगे हेलमेट

सिख जवान भी पहन सकेंगे हेलमेट
भारत में पहली बार सिख सैनिकों के लिए कॉम्बेट हेलमेट बनाया गया है। इसे पटके के ऊपर से पहना जा सकता है। यह हेलमेट न केवल हल्का है, बल्कि एंटी फंगल, और एंटी एलर्जिक भी है। कानपुर स्थित ग्लोबल डिफेंस एंड होमलैंड सिक्योरिटी कंपनी एमकेयू ने इसे डिजाइन किया है।
कंपनी के मुताबिक, इस हेलमेट का मॉडल: कावरो एससीएच 111 टी है। इसे ‘वीर हेलमेट’ नाम दिया गया है। यह हेलमेट गोलियों और लेवल IIIA तक के टुकड़ों से सिर को बचाने में सक्षम है। इसमें मॉड्यूलर एक्सेसरी कनेक्टर सिस्टम (MACS) भी है।
MACS सिस्टम क्या है?
MACS मल्टी-एक्सेसरी माउंटिंग सिस्टम है, जो हेड-माउंटेड सेंसर और आधुनिक लड़ाकू उपकरण जैसे नाइट विजन गॉगल्स, हेलमेट पर कैमरे और कम्युनिकेशन के लिए होता है।
आरामदायक है हेलमेट
कपंनी ने बताया कि ‘वीर हेलमेट’ का डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि सिख सैनिक आराम से अपनी पगड़ी के नीचे के कपड़े (पटके) के ऊपर पहन सकते हैं। हेलमेट का डिजाइन बोल्ट-मुक्त है, जो सेकेंडरी फ्रेग्मेंटेशन से बचाने के लिए है। यह बेहद आरामदायक है। यह हेलमेट शॉक प्रूफ और केमिकल सेफ है।
भारतीय सेना में भर्ती सिखों के लिए पहला हेलमेट
कपंनी का कहना है कि यह भारतीय सेना में भर्ती सिखों के लिए अपनी तरह का पहला हेलमेट है। इसे सिख सैनिकों की वीरता के लिए समर्पित किया गया है, क्योंकि सिख युवा बड़ी संख्या में सशस्त्र बल, केंद्रीय पुलिस और अर्धसैनिक बल में सेवा देते हैं।
एमकेयू के MD नीरज गुप्ता के अनुसार, ‘एक सिख के लिए पगड़ी उसका गौरव है। हमारी कंपनी की ओर से ‘वीर’ हेलमेट, वीर सिख सैनिकों के जीवन की रक्षा करने के लिए है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत नहीं होगी।’
एमकेयू के चेयरमैन मनोज गुप्ता ने बताया कि हमने अपने सिख सैनिकों के सिर की सुरक्षा की जरूरत देखी। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इतना योगदान देने के बावजूद, सिख सैनिकों के पास बैलिस्टिक खतरों से बचने के लिए हेलमेट नहीं है, जिसे आराम से पहना जा सके। इसलिए हमने इसे बनाने का फैसला लिया।
100 से ज्यादा देशों के लिए काम कर रही है एमकेयू कपंनी
एमकेयू भारत की उन कुछ कंपनियों में से एक है, जो 100 से अधिक देशों के सैन्य, अर्धसैनिक, पुलिस और विशेष बलों के लिए ऑप्ट्रोनिक और बैलिस्टिक सुरक्षा उपकरण बना चुकी है। उनके भारत और जर्मनी में ऑपरेशन हैं। यह अब तक 230 बलों में 3 मिलियन से अधिक सैनिकों और 3000+ प्लेटफार्मों को सुरक्षा प्रदान कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल-भोपाल हाईवे पर इनोवा और पिकअप की भिड़ंत     |     कांग्रेस ने खत्म किया मुख्य प्रवक्ता का पद     |     दो महिलाओं पर दरिंदगी, डंडे से मारपीट:एक ICU में भर्ती     |     जैकलीन ने कॉपी किए नोरा फतेही के डांस मूव्स     |     राहुल की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला     |     कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल     |     पुतिन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत को फुल सपोर्ट     |     IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रेड्‌डी और शमी को ड्रॉप किया     |     जीवन में सुविधाएं नहीं, संतोष और शांति जरूरी है     |     05 MAY 2025     |