यूक्रेन पर हमले का 13वां दिन:पुतिन पर शिकंजा कसने की तैयारी
मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन की जंग का आज 13वां दिन है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घेरने के लिए लगातार प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जो बाइडेन रूस से ऑयल और कोयला इम्पोर्ट पर बैन लगा सकते हैं।
डिप्लोमैसी से इतर रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रही है। इसी क्रम में सुमी शहर के रिहायशी इलाकों पर मिसाइल अटैक किया गया, जिसमें दो बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि अब तक 12 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं, साथ ही रूस के 303 टैंक और 48 लड़ाकू विमान तबाह हो चुके हैं।
रूसी बमबारी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्गों से लेकर बीमार तक शामिल हैं। इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकेंगे कि कल तक बेहतर जिंदगी का ख्वाब देखने वाली आंखों में अब केवल आंसू बचे हैं।
ऊपर की तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि रूस-यूक्रेन की जंग अब इंसानियत को हराती नजर आ रही है। अपने समय की सबसे दर्दनाक त्रासदी को रोकने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए, इस पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं।