पुतिन बोले- यूक्रेन नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा

पुतिन बोले- यूक्रेन नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा
कीव/मॉस्को। यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया था। हालांकि, मारियुपोल में ह्यूमन कॉरिडोर चंद घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। यूक्रेन का आरोप है कि रूस सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं कर रहा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार रात कहा- यूक्रेन की लीडरशिप को यह समझ लेना चाहिए कि वो जो कर रहे हैं, अगर वही जारी रखते हैं तो एक देश के तौर पर उनका बचना मुश्किल हो जाएगा। इसके जिम्मेदार भी वही होंगे।

यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे। न्यूज एजेंसी के दावे पर यूक्रेन के एक सांसद वेरखोवा रादा ने मुहर लगा दी है। हालांकि, सरकार ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

रूस का बड़ा कदम
पुतिन सरकार ने शनिवार शाम मॉस्को से एक स्पेशल फ्लाइट वॉशिंगटन के लिए रवाना की। इस फ्लाइट से रूसी डिप्लोमैट्स को वापस मॉस्को लाया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी।

वार्ताकार की हत्या
यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे।

यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- 66,200 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक जंग में लड़ने के लिए विदेश से लौटे हैं।
रूस की सरकारी एयरलाइन्स कंपनी एयरोफ्लोत ने दुनियाभर में अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स रद्द कर दिए हैं। पुतिन सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त सामने आया है जब करीब 39 देशों ने रूसी एयरक्राफ्ट्स को अपना एयरस्पेस न देने का फैसला किया है।
रूस ने चीन को भरोसा दिलाया है कि यूक्रेन में फंसे चीनी नागरिकों को रूसी सेना निकालकर एयरपोर्ट पहुंचाएगी।
PayPal ने रूस में अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।
जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फिर से चूक गया।
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी।
जेलेंस्की ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन नहीं बनाने के फैसले पर NATO की आलोचना की है। NATO के विदेश मंत्रियों की बैठक में जेलेंस्की के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था।
फ्रांस ने जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर UN से इसकी सुरक्षा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खार्किव, मारियुपोल जैसे शहरों को रूसी सेना ने घेर रखा है। यहां जरूरी सामान की सप्लाई काट दी गई है। इससे फंसे हुए नागरिकों को मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहायशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। राजधानी कीव के पास बुका शहर में रूसी सेना ने एक कार पर गोलियां बरसा दी। इस दौरान 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। वहीं, चेर्नीहीव में अब तक हुए हवाई हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच, कीव के पास मरखलेवका गांव में रूसी एयर स्ट्राइक में 1 बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

रूस ने फेसबुक-ट्विटर को बैन किया

यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करने की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक-ट्विटर के खिलाफ 26 मामले आए थे, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। वहीं फेसबुक ने बयान जारी कर कहा है कि रूस के इस फैसले से लाखों लोगों को भरोसेमंद जानकारी नहीं मिल सकेगी।

जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर अटैक के बाद UN की मीटिंग
यूक्रेन के जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें रूसी ऐंबैस्डर ने कहा कि एटमी प्लांट पूरी तरह काम कर रहा है और वहां रूस की कोई दखलअंदाजी नहीं है।
इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कीव के बाहर रूसी सैनिकों पर हमले कर उसे कमजोर कर दिया है। यूक्रेन को हथियार भेजने के सवाल पर पेंटागन ने कहा कि यूक्रेन के पास पहले ही पर्याप्त हथियार मौजूद हैं।

रूस ने न्यूक्लियर प्लांट में वर्कर्स की हत्या की: यूक्रेन
UN में डिबेट के दौरान यूक्रेन के ऐंबैस्डर सर्गिय किस्लित्सिया ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने न्यूक्लियर प्लांट में काम कर रहे वर्कर्स की हत्या की है। उन्होंने कहा कि सुबह सेना के जवान जपोरिझिया प्लांट के पास पहुंचे और वहां मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। यूक्रेन ने कहा कि रूसी आतंक को रोकना पूरी दुनिया का कर्तव्य है।
पोलैंड ने स्पेनिश पत्रकार को गिरफ्तार किया
पोलैंड में सुरक्षा बलों ने स्पेनिश मूल के एक पत्रकार पाब्लो गोंजालेज को रूस की तरफ से जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया। इस मामले में उन्हें 10 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है।पोलैंड यूक्रेन का सीमावर्ती देश है और यहां पर लाखों यूक्रेनियों ने जंग की वजह से शरण ली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |