ऑपरेशन गंगा:PM मोदी ने आज भी हाई लेवल मीटिंग बुलाई

नई दिल्ली। रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। इस बीच ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन भी जारी है। यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का आठवां विमान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली पहुंचा। इस बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं। यूक्रेन मामले में यह दो दिनों में चौथी बैठक होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यात्रियों को रिसीव किया। इससे पहले एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची थी। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 8 फ्लाइट्स से कुल 1,836 भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका है।
स्पाइसजेट के विमान के साथ विशेष दूत के तौर पर जाएंगे किरेन रिजिजू
स्पाइसजेट भी यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एक विमान स्लोवाकिया के कोसिसे भेज रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू इसकी निगरानी के लिए भारत सरकार के विशेष दूत के रूप में कोसिसे पहुंच रहे हैं।

स्लोवाकिया के लिए रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- स्लोवाकिया के लिए निकल रहे हैं, वहां जो ऑपरेशन होगा उसका समन्वय करेंगे और PM मोदी का संदेश वहां के प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। वहां की सरकार के सहयोग के बिना ये ऑपरेशन मुश्किल होगा। हमारे राजदूत लगातार काम कर रहे हैं।

पीएम ने एयरफोर्स को बुलाया
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद ली रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स से कम समय में अधिक लोगों को निकालने के लिए मदद करने को कहा है। भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा में कई C-17 विमान तैनाती कर रही है। एयरफोर्स ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने पर सहमति जता दी है। हिंडन एयरबेस पर C-17 ग्लोबमास्टर और IL-76 उड़ान के लिए तैयार हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।

फिलीपींस से काबुल तक संजीवनी बना C-17 ग्लोबमास्टर
C-17 ग्लोबमास्टर ने अफगानिस्तान में अशांति के दौरान 640 लोगों को लेकर उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने C-17 ग्लोबमास्टर विमान से भारतीयों को काबुल से दो बार एयरलिफ्ट किया था। भारत के पास 11 C-17 ग्लोबमास्टर विमान हैं। इस विमान का बाहरी ढांचा इतना मजबूत है कि इस पर राइफल और छोटे हथियारों की फायरिंग का कोई असर नहीं होता है।

सोमवार शाम PM मोदी ने की थी उच्चस्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर सोमवार शाम एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय सुरक्षित रहें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया- यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी उच्चस्तरीय बैठक थी।

भारत के चार मंत्रियों ने संभाली कमान
केंद्र सरकार के चार मंत्रियों ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर वहां से भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की जिम्मेदारी संभाल ली है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी हंगरी के बुडापेस्ट में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा में समन्यवय कर रहे हैं। किरेन रिजिजू स्लोवाकिया और वीके सिंह पोलैंड में व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं।

सुरजेवाला का जोशी पर पलटवार
प्रह्लाद जोशी के बयान पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- मोदी सरकार ने 20,000 बच्चों को अपने हाल पर छोड़ दिया, जुम्मेवारी से पीठ दिखा दी और कमियां यूक्रेन गए भारतीय छात्रों में से निकाल रहे हैं। यह शर्मनाक है। यह असंवेदनशीलता और सत्ता के गुरूर की पराकाष्ठा है। बच्चों और उनके परिवारों से माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |