यूपी की 61 सीटों का एनालिसिस:2017 से 3% कम मतदान

यूपी की 61 सीटों का एनालिसिस:2017 से 3% कम मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें फेज का मतदान खत्म हो गया। रात 8 बजे तक करीब 55% वोटिंग दर्ज की गई है। साल 2017 में इन्हीं 61 सीटों पर 58.24% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 3% कम वोटिंग हुई है। साल 2012 में इन 61 सीटों पर 55.12% वोटिंग हुई थी। इस हिसाब से देखें तो 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में 3% का इजाफा हुआ था।
पिछले दो चुनावों में इन 61 सीटों का एनालिसिस करें तो पता चलता है कि जब-जब वोट प्रतिशत बढ़े हैं तो उस समय के विपक्षी दलों को फायदा हुआ है। साल 2017 में 3% वोटिंग बढ़ने पर तब विपक्ष में रही भाजपा को यहां 43 सीटों का फायदा हुआ था।

भाजपा को इन 61 सीटों में 50 पर जीत मिली थी
2017 में इन 61 सीटों पर 58.24% वोटिंग हुई तो भाजपा को इनमें से 50 पर जीत मिली थी, जबकि 2012 में 55.12% वोटिंग हुई थी। तब भाजपा को इन 61 सीटों में से महज 7 पर जीत मिली थी यानी 2017 में 3% वोटिंग बढ़ने पर भाजपा को 43 सीटों का फायदा हुआ था।
सपा को 2012 में इन 61 सीटों में से 41 पर जीत मिली थीं। 2017 में महज 5 सीटें मिलीं, यानी 3% वोटिंग बढ़ने पर सपा को 36 सीटों का नुकसान हुआ।
2017 में बसपा को 3 और कांग्रेस को 1 सीट मिली। बसपा को 2 और कांग्रेस को 5 सीटों का नुकसान हुआ। 2012 में बसपा को यहां की 61 सीटों में से 5, कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी।

पहले 4 फेज की 231 सीटों का गणित भी जानिए-

1. पहले फेज की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई थी, जो 2017 से 1.2% कम

पहले फेज में 10 फरवरी को भी वेस्ट UP में ही वोटिंग हुई थी। तब यहां की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई। 2017 में इन 58 सीटों पर औसतन 63.75% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.2% वोटिंग कम हुई है। 2012 में इन्हीं 58 सीटों पर 61.03% वोटिंग हुई थी, यानी 2017 में 2% से ज्यादा वोट का इजाफा हुआ था।

2. दूसरे फेज की 55 सीटों पर 64.42% वोटिंग हुई, जो 2017 से 1.1% कम

दूसरे फेज में 64.42% वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.53% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.1% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 55 सीटों पर 65.17% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 0.36% का इजाफा हुआ था। 2012 में सपा को 29 और 2017 में भाजपा को यहां 33 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 55 सीटों पर 1% वोटिंग घटी है।

3. थर्ड फेज में 59 सीटों पर 61% वोटिंग हुई, जो 2017 से 1.21% कम

थर्ड फेज में 61% वोटिंग हुई है। 2017 में थर्ड फेज में इन्हीं 59 सीटों पर 62.21% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.21% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 59 सीटों पर 59.79% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 2.42% का इजाफा हुआ था। 2012 में सपा को 37 और 2017 में भाजपा को यहां 41 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 59 सीटों पर 0.7% वोटिंग घटी है।

4. चौथे फेज में 59 सीट पर 61.65% वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव से करीब 1% कम

चौथे फेज में करीब 61.65% वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 59 सीटों पर 62.55% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 59 सीटों पर 57.52% वोटिंग हुई थी। वहीं, 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में 5% का इजाफा हुआ था। 2012 में 8% बढ़ने पर सपा को 22 और 2017 में 5% वोटिंग बढ़ने पर भाजपा को यहां 48 सीटों का फायदा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |