जालसाज ने SBI के बैंक मैनेजर को ठगा

जालसाज ने SBI के बैंक मैनेजर को ठगा
भोपाल। ठगी के लिए जालसाज रोज नया तरीका अपना रहे हैं। ठगी का ऐसा ही मामला संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सामने आया है। जालसाज ने एसबीआई के बैंक मैनेजर को फोन कर बताया कि मैं सुराना मोटर्स का मालिक राजेन्द्र सुराना बोल रहा हूं..। अर्जेंट काम आ गया है। मैं ई-मेल में बैंक एकाउंट भेज रहा हूं। इन खातों में रकम ट्रांसफर कर दीजिए।

सुराना की साख को देखते हुए मैनेजर ने तुरंत ही जालसाज द्वारा दिए गए तीन बैंक खातों में 25 लाख 96 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में सुराना ने मैनेजर से खाते से पैसा कटने के बारे में जानकारी दी। इस पर मैनेजर ने बताया कि आपने ही फोन कर बैंक खाते दिए हैं। सुराना ने बताया कि उन्होंने कोई खाता नहीं दिए। इसके तुरंत बाद ही मैनेजर ने पुलिस को आवेदन दिया। जालसाज ने सुराना का फर्जी ई-मेल आईडी बनाई थी। सुराना ही ई-मेल आईडी से उसने दो शब्द इधर-उधर किए हैं। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने सुराना मोटर्स के लेटर हेड को स्कैन कर उसी तरह का दूसरा बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुराना मोटर्स का खाता भारतीय स्टेट बैंक की चंचल रोड, संत हिरदाराम नगर शाखा में है। 22 जनवरी को शाखा प्रबंधक दर्शन दानी के पास (9617765766) से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मैं राजेन्द्र सुराना बोला रहा हूं। पैसों के अर्जेंट काम आ गया है। मैं बैंक एकाउंट भेज रहा हूं। इन खातों में रकम ट्रांसफर कर दीजिए। खाता धारक मेरे पुराने क्लाइंट हैं। इस पर सुराना की साख को देखते हुए मैनेजर ने तुरंत ही उनके बैंक खाते से 25 लाख 96 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि फोन करने वाला राजेन्द्र सुराना नहीं, जालसाज था। इस पर मैनेजर ने संत हिरदाराम नगर थाने में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने मोबाइल धारक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।

तीन बैंक खातों में गई रकम
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि जालसाज ने वारदात को अंजाम देने राजेन्द्र सुराना का फर्जी ई-मेल आईडी भी नया क्रिएट किया था। इसी ई-मेल के जरिए उसने तीन बैंक एकाउंट भेजे। लेटर पैड में लिखे एकाउंट नंबर में सुराना के हस्ताक्षर भी थे। मैनेजर का कहना है कि हस्ताक्षर का मिलान करने के बाद रकम ट्रांसफर की है। मुंबई, हिमाचल प्रदेश, कुशीनगर में खुले बैंक खातों में उक्त रकम गई है। हालांकि पैसा अभी एकाउंट से नहीं निकल सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |