भाजपा नेता ने साथियों के साथ किया गैंगरेप

भाजपा नेता ने साथियों के साथ किया गैंगरेप
सिंगरौली। सिंगरौली में शादी से तीन दिन पहले भाजपा नेता ने युवती को अगवा कर लिया। युवती को पहले जबलपुर फिर वहां से बालाघाट ले जाया गया। वहां 21 दिन तक कैद में रखकर भाजपा नेता ने साथियों के साथ गैंगरेप किया। पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर आरोपियों तक पहुंची। बालाघाट में युवती मिल गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं मुख्य आरोपी भाजपा नेता फिलहाल फरार है। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने उसे पद से हटा दिया है।

पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि शादी से तीन दिन पहले 27 जनवरी को उनकी बेटी को अगवा किया गया था। 30 जनवरी को उसकी शादी होनी थी। शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

कई कोशिशों के बाद पुलिस ने युवती को खोजकर मौके से आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी बीजेपी नेता कोमल गुप्ता फरार है। पुलिस ने भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शौच से लौटते वक्त किया युवती को अगवा
ये घटना 27 जनवरी को उस वक्त हुई, जब पीड़िता शौच कर लौट रही थी। तभी उसे कबाड़ का कारोबार करने वाला धर्मेंद्र गुप्ता अपनी कार में बैठा कर जबलपुर ले गया। उसके साथ कोमल गुप्ता भी था। जबलपुर के बाद आरोपी युवती को बालाघाट ले गए। जहां पर 21 दिनों तक उनके साथ दुष्कर्म किया। यह बात युवती ने अपने बयान में दर्ज कराई है। मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल का अध्यक्ष था।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपी को पद से हटाया

बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने सरई मंडल अध्यक्ष कमल गुप्ता को गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पद से हटा दिया है। सिंगरौली भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। जिला अध्यक्ष ने लिखा कि आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद पार्टी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कमल गुप्ता को पद से हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |