कांग्रेस बोली, नीतीश राष्ट्रपति बनने योग्य:RJD बोली- हम चाहते हैं कोई बिहारी महामहिम बने

कांग्रेस बोली, नीतीश राष्ट्रपति बनने योग्य:RJD बोली- हम चाहते हैं कोई बिहारी महामहिम बने
पटना। बिहार में फरवरी तक नीतीश कुमार की सरकार गिरने का दावा करने वाले विपक्ष ने अब नया तीर छोड़ा है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और MLC समीर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के योग्य हैं। समीर के इस बयान पर CM नीतीश ने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है। उधर, RJD ने इस पर भी नया शिगूफा छोड़ते हुए कहा है कि BJP कभी भी नीतीश कुमार को राष्ट्रपति नहीं बनने देगी।
ये कहा समीर सिंह ने
समीर सिंह ने कहा कि बिहार का कोई नेता देश का राष्ट्रपति बनता है तो यह गौरव की बात होगी। बिहारी होने के नाते हम स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रपति पद के लिए योग्य हैं। वे केन्द्र में मंत्री रहे और बिहार में कई बार मुख्यमंत्री रहे। इसलिए वे देश में किसी भी बड़े पद के लायक हैं। वे अगर राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनें तो समर्थन का फैसला राहुल गांधी ही करेंगे। बिहार से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के बाद कोई नेता राष्ट्रपति बनता है तो हम उनका स्वागत करेंगे।
नीतीश कुमार को राष्ट्रपति नहीं बनने देगी भाजपा
​​​​RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए हवा बनाई जा रही है। जल्द ही BJP उनको मुख्यमंत्री पद से बेदखल करेगी। इसलिए यह हवा है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी JDU को जनता ने ही तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया। नीतीश कुमार आमजन की विश्वसनीयता खो चुके हैं। लेकिन, बिहारी होने के नाते वे राष्ट्रपति बनें मेरी शुभकामना है। नरेन्द्र मोदी से समाजवादी का सर्टिफिकेट पाकर नीतीश कुमार गदगद हैं। कई बार नीतीश कुमार ने नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया है, इसलिए BJP कभी राष्ट्रपति नहीं बनने देगी।
BJP के तारकिशोर प्रसाद बोले- राष्ट्रपति तो कोविंद हैं
CM नीतीश कुमार के राष्ट्रपति मटीरियल होने के सवाल पर BJP के नेता सह डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने दैनिक भास्कर से कहा-” मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। अभी भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
मांझी ने भी कहा-नीतीश कुमार सभी उच्च पदों के लिए योग्य
हम सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति समेत सभी उच्च पदों के लिए योग्य हैं। वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह JDU के नेता श्रवण कुमार ने इस मुद्दे पर कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति मटीरियल हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। कोई आपत्ति नहीं है। ये बात देश-दुनिया में सभी जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |